एक्सप्लोरर

सूर्यकुमार यादव का 2025 एशिया कप खेलना कंफर्म, टीम इंडिया के एलान से पहले पास किया फिटनेस टेस्ट

Suryakumar Yadav News: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का 2025 एशिया कप में खेलना कंफर्म हो गया है. सूर्या ने टीम के एलान से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह 2025 एशिया कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कुछ वक्त पहले सूर्या ने स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी कराई थी. इसके बाद से वह रिहैब से गुजर रहे थे. 

भारत की एशिया कप टीम चुनने के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की बैठक से पहले टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित ‘बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेले थे और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए. इस आक्रामक बल्लेबाज ने जून में जर्मनी के म्यूनिख में पेट के निचले दाहिने हिस्से में ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ की सर्जरी करवाई थी. 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "सर्जरी के बाद वापसी (रिटर्न टू प्ले-आरटीपी) से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है. सूर्यकुमार ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है." बता दें कि सर्जरी के बाद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, "पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं. वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं."

9 सितंबर से खेला जाएगा 2025 एशिया कप 

बता दें कि 2025 एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा. इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. 2025 एशिया कप के मैच आबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी.  

3 बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच 

2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. यह लीग स्टेज का मैच होगा. दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर-4 राउंड में भी भिड़ सकती हैं. इसके बाद अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में प्रवेश करते हैं तो एक बार फिर दोनों के बीच मैच होगा. इस तरह 2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा
सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया 'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों', फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'
'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'

वीडियोज

China On India-bangladesh Tension : बांग्लादेश आया चीन के साथ, भारत ने शुरू की कुचलने की तैयारी!
Sandeep Chaudhary: भगवान राम भाजपाई या सपाई? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण | Virendra Singh | BJP
Raj Thackeray on Hindi: 'हिंदी बोले तो लात मारूंगा…' UP‑बिहार वालों को राज ठाकरे की खुली धमकी!
UP Politics: SP सांसद Virendra Singh के बयान से सियासी घमासान | BJP | Chandauli | Shri Ram |CM Yogi
Chitra Tripathi: भगवान राम 'समाजवादी' थे? यूपी की राजनीति गरमाई | Mahadangal | BJP | SP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा
सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया 'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों', फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'
'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'
'हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टूक, आर-पार के मूड में खामेनेई!
'हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टूक, आर-पार के मूड में खामेनेई!
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
Submerged Cities: दुनिया के पांच शहर जहां कभी रहती थी आबादी, लेकिन अब पानी में समा चुके हैं ये इलाके
दुनिया के पांच शहर जहां कभी रहती थी आबादी, लेकिन अब पानी में समा चुके हैं ये इलाके
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
Embed widget