Suryakumar Yadav batting Stats After T20I Captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल के लिए भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया. तब से भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने में सफल रही है. लेकिन सूर्यकुमार की खराब बल्लेबाजी सवालों के घेरे में आ गई. सवाल तब और उठे जब सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डक पर आउट हो गए.

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है. एक समय ऐसा था जब टी20 क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी हिट थी. 2022 से 2023 के बीच उन्होंने 47 की शानदार औसत और 173.8 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 1897 रन बनाए. यह उनके करियर के रनों का 73% है. लेकिन कप्तान बनने के बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई है. अब तक उन्होंने 23 की औसत और 165.46 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 230 रन बनाए हैं.

क्या कप्तानी ने बिगाड़ दी सूर्यकुमार की बैटिंग फॉर्म?कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव सिर्फ दो बार ही 50 रन का स्कोर पार करके बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे हैं. एक बार उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 223.07 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे. दूसरी बार उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 214.28 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए थे. इसके अलावा वे 30 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाए हैं.

कप्तानी के बाद सूर्यकुमार के आंकड़े

रनचौकेछक्केस्ट्राइक रेटआउट होने का तरीकाविपक्षी टीम
5882223.07एलबीडब्ल्यूश्रीलंका
2641216.66कैच आउटश्रीलंका
81088.88कैच आउटश्रीलंका
2923207.14कैच आउटबांग्लादेश
81080कैच आउटबांग्लादेश
7585214.28कैच आउटबांग्लादेश
2121123.52कैच आउटसाउथ अफ्रीका
40044.44एलबीडब्ल्यूसाउथ अफ्रीका
10025कैच आउटसाउथ अफ्रीका
डीएनबीसाउथ अफ्रीका
0000कैच आउटइंग्लैंड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने कितने जीते टी20 मैच?

आंकड़ेरिकॉर्ड
मैच खेले18
जीते14
हारे3
टाई/नो रिजल्ट1
टॉस जीता
जीत %77.78%

यह भी पढ़ें:केएल राहुल या ऋषभ पंत, चैंपियंस ट्रॉफी में कौन रहेगा बेहतर विकेटकीपर? आंकड़ो में जानें कौन है बेस्ट