IPL 2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद टीम में बदलाव की हवा चलने लगी है. पिछले सीजन SRH की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. SRH टीम ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को नया बॉलिंग कोच (SRH Bowling Coach IPL 2026) नियुक्त किया है. उन्होंने बतौर गेंदबाजी कोच जेम्स फ्रैंलिन को रिप्लेस किया है.
अब वरुण एरॉन का एक पुराना बयान चर्चा का केंद्र बना है, जो उन्होंने IPL 2025 के समय दिया था. उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बतौर एक्सपर्ट उन्होंने मोहम्मद शमी के हैदराबाद टीम से रिलीज करने की भविष्यवाणी की थी.
वरुण एरॉन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि, "मैं कहूंगा कि मोहम्मद शमी को रिलीज कर दिया जाएगा, क्योंकि वो अपने करियर के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे हैं, फिटनेस गिर रही है और शायद ईशान किशन भी रिलीज हो सकते हैं. ईशान को SRH ने मोटी रकम देकर खरीदा था, उन्हें दोबारा ऑक्शन पूल में भेजिए और सस्ते दामों में खरीदने का प्रयास करिए."
बताते चलें कि उस समय वरुण एरॉन बतौर एक्सपर्ट अपना व्यक्तिगत पक्ष रख रहे थे और किसी टीम का हिस्सा नहीं थे. शमी की बात करें तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट लिए थे. हैदराबाद टीम ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां वो 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ले पाए थे.
दूसरी ओर ईशान किशन की बात करें तो मेगा ऑक्शन में SRH फ्रैंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. 2025 के सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 354 रन बनाए थे. जिनमें वो सिर्फ एक शतक और एक हाफ-सेंचुरी लगा पाए थे.
यह भी पढ़ें:
