Sri Lankan Cricketer Both Arms Bowling: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में काफी कुछ देखने को मिला. इनमें से एक था कामिंदु मेंडिस की अनोखी गेंदबाजी. कामिंदु मेंडिस ने गेंदबाजी करते हुए ऐसा करतब दिखाया कि क्रिकेट जगत दंग रह गया. दरअसल, उन्होंने एक ही ओवर में दाएं और बाएं, दोनों हाथ से गेंदबाजी की. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी श्रीलंकाई गेंदबाज ने इस तरह की गेंदबाजी की हो. ऐसा पहले भी हो चुका है.

हसन तिलकरत्ने कर चुके हैं ये कमाल1996 में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हसन तिलकरत्ने ने कैंडी में केन्या के खिलाफ मैच में दोनों हाथों से गेंदबाजी की थी. उस वक्त भी क्रिकेट फैंस यह देखकर दंग रह गए थे. यह वही मैच था जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 398 रन बनाए थे और अरविंदा डी सिल्वा ने तूफानी शतक लगाया था.

हसन तिलकरत्ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 6 वनडे विकेट ही ले पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे. वे एक अच्छे विकेटकीपर थे. उन्होंने श्रीलंका के लिए 83 टेस्ट और 200 वनडे मैच खेले और बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया.

कामिंदु मेंडिस ने दोहराया हसन तिलकरत्ने वाला स्टाइलअब बात करते हैं कामिंदु मेंडिस की. वे एक ऑलराउंडर हैं जिन्होंने श्रीलंका के लिए तीन टेस्ट, सात वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने बल्ले से तो अच्छे रन बनाए हैं लेकिन गेंद से अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्टाइल से सबको चौंका दिया है.

जब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे, तब कामिंदु मेंडिस सूर्यकुमार यादव को बाएं हाथ से और ऋषभ पंत को दाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहे थ. कामिंदु मेंडिस का यह गेंदबाजी स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:Watch: चेहरे पर लगी चोट, फिर भी हार नहीं माने रवि बिश्नोई, उसी ओवर में उड़ाए बल्लेबाज के तोते!