एक्सप्लोरर

INDW vs SLW: श्रीलंका ने भारत को हराकर रचा इतिहास, पहली बार जीता वीमेंस एशिया कप का खिताब

India Wins Women Asia Cup 2024: श्रीलंका ने भारत को हराकर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है. भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.

INDW vs SLW Women Asia Cup 2024: श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत आठवीं बार एशिया कप जीतने से चूक गया है और यह इतिहास में केवल दूसरा मौका है जब टीम इंडिया को महिला एशिया कप के फाइनल में हार मिली है. भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए 165 रन बनाए थे, वहीं जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 8 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज रहीं.

मैच का विस्तार

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए, जिन्होंने 47 गेंद में 60 रनों का योगदान दिया. हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिनके बल्ले से केवल 11 रन बनाए. मगर आखिरी 6 ओवरों में जेमिमा रोड्रीगेज और रिचा घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया. रोड्रीगेज ने 16 गेंद में 29 और रिचा घोष ने 14 गेंद में 40 रन की कैमियो पारी खेलकर भारत का स्कोर 165 तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि विश्मी गुणारत्ने महज एक रन बनाकर आउट हो गईं. मगर उसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा के बीच 87 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई, लेकिन अटापट्टू को दीप्ति शर्मा ने 61 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके बाद हर्षिता एक छोर से क्रीज़ पर डटी रहीं और उनका साथ कविशा दिलहारी ने दिया, जिन्होंने 16 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली. दूसरी ओर हर्षिता ने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

आठवें खिताब से चूका भारत

महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और इस साल इसका नौवां संस्करण खेला गया. भारतीय टीम आज तक हुए सभी महिला एशिया कप टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची है, लेकिन उसे अब तक केवल एक मौके पर हार झेलनी पड़ी थी। भारत 2018 में बांग्लादेश से फाइनल में हारा था और अब श्रीलंका, भारत को महिला एशिया कप के फाइनल में हराने वाली दूसरी टीम बन गई है. 2022 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, लेकिन अब श्रीलंकाई टीम ने उसी अंतर से भारत को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

HARDIK PANDYA: हार्दिक पांड्या को कप्तान नहीं बनाना बिल्कुल सही फैसला? पूर्व दिग्गज ने अपने बयान से चौंका ही दिया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget