एक्सप्लोरर

SRH vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 5 रनों से हराया, रवि बिश्नोई ने चटकाये तीन विकेट

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की.

Key Events
SRH vs PBKS Live Score IPL 2021 Live Updates Sunrisers Hyderabad Punjab Kings T20 Match Live Streaming UAE International Stadium SRH vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 5 रनों से हराया, रवि बिश्नोई ने चटकाये तीन विकेट
हैदराबाद बनाम पंजाब

Background

IPL 2021 SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करीबी हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगा. पंजाब और हैदराबाद की टीमें फिलहाल अंक तालिका में क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करने के लिए महत्वपूर्ण है.

पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल के लिए हैदराबाद के खिलाफ मैच करो या मरो के मुकाबले जैसा है. जहां उनके लिए जीत हासिल करना जरूरी है. आईपीएल 2016 सीजन की चैंपियन हैदराबाद का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है. हैदराबाद के लिए फिलहाल जॉनी बेयरस्टो लीडिंग स्कोरर हैं लेकिन वह दूसरे चरण में शामिल नहीं हुए हैं. उनकी अनुपस्थिति में मनीष पांडे छह मैचों में 210 रन के साथ शीर्ष स्कोरर हैं.

राहुल 2020 सीजन के ऑरेंज कैप विजेता हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन से 40 रन पीछे चल रहे हैं. हैदराबाद के लिए राशिद खान लगातार आईपीएल में अपना प्रभाव दिखा रहे हैं. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह किफायती साबित हो रहे हैं और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट ले रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव / अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद.

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें:

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पंजाब किंग्स के इस युवा गेंदबाज को बताया भारत का भविष्य, कही ये बड़ी बात

23:12 PM (IST)  •  25 Sep 2021

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया

हैदराबाद को जीत के लिये 126 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाई. हैदराबाद को जीत के लिये आखिरी ओवर में 06 गेंदों पर 17 रनों की जरुरत थी. लेकिन होल्डर और भुवी मिलकर 11 रन ही बना पाये. होल्डर ने 29 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली. हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. पंजाब की तरफ से बिश्नोई ने तीन, शमी ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट चटकाया.

23:02 PM (IST)  •  25 Sep 2021

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 19 ओवर के 109/7

जेसन होल्डर 24 गेंदों पर 38 रन और भुवनेश्वर कुमार 03 गेंदों पर 03 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हैदराबाद को जीत के लिये 06 गेंदों पर 17 रनों की जरुरत है. पंजाब ने हैदराबाद को जीत के लिये 126 रनों का लक्ष्य दिया है. अर्शदीप ने इस अहम ओवर में केवल चार रन दिये.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget