एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका ने बजाई ऑस्ट्रेलिया की बैंड, WTC फाइनल में 5 विकेट से रौंदा; 27 साल बाद जीती ICC ट्रॉफी

SA vs AUS WTC Final: दक्षिण अफ्रीका ने 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई.

South Africa vs Australia, WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( ICC World Test Championship) का नया चैंपियन है.  2025 WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार WTC का खिताब जीता है. फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे एडन मार्करम. 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने मैच विनिंग शतक जड़ा. 27 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने कोई ICC ट्रॉफी जीती है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1998 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 

2025 WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टेंबा बावुमा की टीम ने सिर्फ 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने 207 गेंद में 136 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा ने 134 गेंद में 66 रन बनाए. 

खिताबी मैच में 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनर रियान रिकल्टन सिर्फ 06 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद वियान मुल्डर भी 50 गेंद में 5 चौकों की मदद से 27 नर बनाकर पवेलियन लौट गए. 70 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद एडन मार्करम और टेंबा बावुमा चट्टान बन गए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की. बावुमा 134 गेंद में 5 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन मार्करम डटे रहे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास मार्करम का कोई तोड़ नहीं रहा.

मार्करम अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करके आउट हुए. उन्होंने 2027 गेंद में 136 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले. मार्करम जब आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ छह रनों की जरूरत थी.

WTC फाइनल का लेखा-जोखा

पूरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे. कंगारुओं के लिए स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 66 रन बनाए तो दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 5 विकेट झटके. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में महज 138 रनों पर ढेर हो गई. इस बार पैट कमिंस ने 6 विकेट चटकाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 74 रनों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में कंगारू बल्लेबाज ढेर हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने इस बार 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए इस बार एडन मार्करम ने 136 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और 27 साल बाद ICC का खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget