एक्सप्लोरर

SA VS AUS Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने वाला ऑस्ट्रेलिया भी मालामाल

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. इस दौरान साउथ अफ्रीका को खिताब जीतने पर करोड़ों रुपये मिले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया पर भी पैसों की बारिश हुई है.

WTC 2025 Winner Prize Money: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला गया. जहां साउथ अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेटों से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान टेंबा बावुमा के अर्धशतक की बदौलत चौथे दिन के पहले सेशन तक हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की ये 27 सालों में पहली आईसीसी ट्रॉफी है. साउथ अफ्रीका को खिताब जीतने पर आईसीसी की तरफ से 30.78 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया पर भी पैसों की बारिश हुई है.

साउथ अफ्रीका को मिले 30.78 करोड़, ऑस्ट्रेलिया भी हुई मालामाल

साउथ अफ्रीका को खिताब जीतने पर आईसीसी की तरफ से 30.78 करोड़ रुपये मिले हैं. जो कि पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली टीम से दोगुना ज्यादा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को इस साल फाइनल में हारने के बावजूद 18.46 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि पिछली बार उप-विजेता टीम से लगभग तीन गुना ज्यादा है. साल 2023 में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को 13.69 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं उप-विजेता भारतीय टीम को 6.84 करोड़ रुपये मिले थे.

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे एडन मार्करम

साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी की ट्रॉफी जीती है. इससे पहले वो साल 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीते थे, जो अब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जानी जाती है. साउथ अफ्रीका की इस जीत के कई हीरो रहे. इसमें एक नाम एडन मार्करम भी रहा. मार्करम मैच की पहली इनिंग में जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन जब उनकी टीम 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब उन्होंने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मार्करम ने 136 रनों की पारी खेली. मार्करम ने इस पारी में 14 चौके लगाए. मार्करम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले साल 2023 के फाइनल में स्टीव स्मिथ और ट्रेविड हेड ने शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें-  

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, एक से एक दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से लेकर एक्टर विजय देवरकोंडा तक, इन सितारों को कानूनी नोटिस जारी; क्या होगी जेल?
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से लेकर एक्टर विजय देवरकोंडा तक, इन सितारों को कानूनी नोटिस जारी
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
भारत ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त, 101 रन से जीता मैच; खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
भारत ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त, 101 रन से जीता मैच; खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
IND vs AFG 2nd ODI: फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, लेकिन बना दिया बड़ा रिकॉर्ड; दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, लेकिन बना दिया बड़ा रिकॉर्ड; दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

PM Modi- Trump Meeting News : 16 महीने बाद आमने-सामने, बैठक से पहले अमेरिका ने दे दिया बड़ा हिंट |
All-New Mini Countryman C | Bigger, Bolder & More Premium | #minicountryman #autolive
Samajwadi Party Split |Mahadangal: बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में टूटेगी साइकिल?
Sonu Nigam Health Update: Pinched Nerve की वजह से भारी हुई आवाज, फिर भी नहीं Cancel किया Concert
Sanchita Ugale Suicide Case: किस वजह से TV Actress ने उठाया ये कदम? | Ujjwal Sharma

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 Summit: ट्रंप ने पीएम मोदी की शान में गढ़े कसीदे, कहा- वे Calm, कूल और टोटल किलर हैं
G7 Summit: ट्रंप ने पीएम मोदी की शान में गढ़े कसीदे, कहा- वे Calm, कूल और टोटल किलर हैं
1 साल पुरानी तस्वीर में अमित शाह और राम गोपाल यादव, साथ थे संजय राउत, 'पर्ची' ने सपा पर खड़े किए सवाल
1 साल पुरानी तस्वीर में अमित शाह और राम गोपाल यादव, साथ थे संजय राउत, 'पर्ची' ने सपा पर खड़े किए सवाल
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
रवि किशन और पवन सिंह ने संग लगाए ठुमके, फैंस हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, कई घायल
रवि किशन और पवन सिंह ने संग लगाए ठुमके, फैंस हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
इजरायल से यारी यूएस को पड़ी भारी, ईरान के दिए इन 5 जख्मों को ताउम्र नहीं भूल पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
इजरायल से यारी यूएस को पड़ी भारी, ईरान के दिए इन 5 जख्मों को ताउम्र नहीं भूल पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
Explained: 2014 से 2026 तक कितने विधायक-सांसदों ने थामा बीजेपी का हाथ? PM मोदी ने कैसे बदली हवा, जानें क्या कहता एनालिसिस
2014-2026 तक कितने विधायक-सांसदों ने थामा बीजेपी का हाथ, PM मोदी ने 12 सालों में कैसे बदली हवा?
एलियन ने धरती पर भेजी सेना! अंधेरे में छिपकर कर रहा इंसानों की जासूसी, वैज्ञानिकों की चेतावनी से हड़कंप
एलियन ने धरती पर भेजी सेना! अंधेरे में छिपकर कर रहा इंसानों की जासूसी, वैज्ञानिकों की चेतावनी से हड़कंप
Embed widget