SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक

South Africa vs New Zealand 1st Semi-Final: फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में शतक जड़ इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा. कीवी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 04 Mar 2026 10:01 PM

बैकग्राउंड

आज 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं. टी20 वर्ल्ड कप...More

SA vs NZ Semi Final Highlights: सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. सेमीफाइनल में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा. फिन एलन न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में शतक जड़ा, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में ही 173 रन बनाकर मैच जीत लिया.