एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd Test: 198 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, ऋषभ पंत 100 पर रहे नाबाद, दक्षिण अफ्रीका को मिला इतने रनों का लक्ष्य

IND vs SA 3rd Test: भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 139 गेंदो में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए.

South Africa vs India 3rd Test: Cape Town के Newlands में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 139 गेंदो में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए Marco Jansen ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

भारत के लिए ऋषभ पंत नाबाद 100 के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई. पंत एक छोर पर डटे रहे और दूसरी तरफ नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. 

IND vs SA 3rd Test: केपटाउन टेस्ट में शतक लगाकर ऋषभ पंत रचा इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

इस बीच रविचंद्रन अश्विन 07, शार्दुल ठाकुर 05, उमेश यादव 00 और मोहमम्मद शमी भी शून्य पर आउट हुए. लेकिन पंत ने 133 गेंदो में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले. टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का यह चौथा शतक है. वहीं विदेश में यह उनका तीसरा टेस्ट शतक है. 

दक्षिण अफ्रीका के लिए Marco Jansen ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. जानसेन ने 19.3 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए. इसके अलावा कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) और लुंगी नगिदी (Lungi Ngidi) ने तीन-तीन विकेट चटकाए. 

भारत ने पहली पारी में 13 रनों की बढ़त हासिल की थी. ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन बनाने होंगे. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, सीरीज़ उसके नाम हो जाएगी.

South Africa के पिछले दौरे पर Team India ने वनडे सीरीज़ में मारी थी बाज़ी, इन खिलाड़ियों ने किया था शानदार प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
कौन हैं टीम इंडिया में आईं भारती फूलमाली, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा? महिला होने पर किया जा रहा शक
कौन हैं टीम इंडिया में आईं भारती फूलमाली, पूरी दुनिया में चर्चा? महिला होने पर किया जा रहा शक

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
Delhi News: पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने पर कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने पर कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
पहले लगता था बस से डर, फिर भारत में मिला ऐसा अनुभव कि फैन हो गई विदेशी महिला- वीडियो वायरल
पहले लगता था बस से डर, फिर भारत में मिला ऐसा अनुभव कि फैन हो गई विदेशी महिला- वीडियो वायरल
Rathi Cow: एक दिन में कितना दूध देती है राठी गाय, जानें कितनी है इसकी कीमत?
एक दिन में कितना दूध देती है राठी गाय, जानें कितनी है इसकी कीमत?
Embed widget