एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd Test Day 3 Stumps: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट पर कसा शिकंजा, जीत से महज़ 122 रन दूर, भारत के हाथ से फिसला मैच

South Africa vs India 2nd Test: भारत से मिले 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 118 रन बना लिए. अब चौथे दिन का मैच का नतीजा निकलना तय है.

South Africa vs India 2nd Test Day 3: Johannesburg के Wanderers में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवरों में दो विकेट खोकर 118 रन बनाए. अब प्रोटियाज को जीतने के लिए 122 रनों की जरूरत है. वहीं, भारत को पहली बार अफ्रीकी जमीन पर सीरीज जीतने के लिए आठ विकेट लेने होंगे. इसलिए, जोहानसबर्ग में चौथा दिन अहम और रोमांचक होने के आसार है. जबकि, कप्तान डीन एल्गर (46) और रस्सी वैन डेर डूसन (11) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुद और आर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए, क्योंकि ठाकुर ने एडेन मार्करम (31) रन पर आउट किया, तो वहीं अश्विन ने कीगन पिटरसन (28) रन पर पवेलियन भेज दिया.

इससे पहले, भारत के 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही है, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाजी मार्करम (24) और कप्तान एल्गर (10) ने चाय तक बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए थे. टीम को अभी भी जीते के लिए 206 रनों की जरूरत थी. वहीं आज के दिन 40 ओवर फेंके जाने थे.

वहीं, शार्दुल ठाकुर (28) और हनुमा विहारी के नाबाद 40 रन की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने इस स्थल पर कभी भी 220 से अधिक का पीछा नहीं किया है. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक और पहले सत्र में ठाकुर और विहारी ने भारत की बढ़त को 200 के पार ले जाने में शानदार प्रदर्शन किया.

ठाकुर ने दूसरे दिन गेंद से भारत की वापसी करवाई थी. उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे. लंच के समय 161 की बढ़त के साथ फिर से शुरू करते हुए ठाकुर ने मार्को जेनसेन की गेंद पर कई बाउंड्री लगाई. ठाकुर और विहारी की शानदारी बल्लेबाजी के कारण भारत की बढ़त 200 के पार पहुंच गई. इस बीच, जेनसेन ने ठाकुर को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी को भी जल्दी चलता किया. विहारी और जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा की गेंद पर क्रमश: एक चौका और छक्का लगाया, लेकिन अगले ओवर में लुंगी एनगिडी ने उन्हें आउट कर दिया.

इसके बाद, भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई. वहीं, विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने प्रोटियाज को 240 रनों का लक्ष्य दिया. इससे पहले, शुरुआती सत्र में रहाणे और पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए तेजी से रन बटोरे. लेकिन मेजबान टीम ने दूसरे सत्र में वापसी करते हुए 37 रन देकर चार विकेट लिए, क्योंकि रबाडा ने पुजारा, रहाणे और ऋषभ पंत को जल्दी पवेलियन भेजने का काम किया.

Virat Kohli's Journey: अंडर19 विश्व कप से लेकर 70 इंटरनेशनल शतक तक, जानिए कैसा रहा विराट कोहली का अब तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी: 'फ्लैट पिच' पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट
दलीप ट्रॉफी: 'फ्लैट पिच' पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट
BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंड
BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंड
PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'
PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'
क्या अनाया बांगर खेल सकती हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? ट्रांसजेंडर पर क्या है ICC का नियम
क्या अनाया बांगर खेल सकती हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? ट्रांसजेंडर पर क्या है ICC का नियम

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget