एक्सप्लोरर

IND vs SA: संजू सैमसन का दमदार शतक, फिर रिंकू-हार्दिक हुए फेल; दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य

IND vs SA: भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा है. संजू सैमसन ने दमदार शतक लगाकर महफिल लूटी.

IND vs SA 1st T20: भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 202 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन के शतक की बदौलत टीम इंडिया 200 रन का स्कोर पार करने में कामयाब रही और अब मेजबान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 203 रन बनाने होंगे. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सैमसन ने बनाए, जिन्होंने 107 रन की पारी खेली. बताते चलें कि भारत लगातार 10 टी20 मैच जीत चुका है और इस विशाल स्कोर की बदौलत उसने लगातार 11वां मैच जीतने की नींव रख दी है.

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. अभिषेक शर्मा फिर से नाकाम रहे, जो केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान सूर्यकुमार भी 21 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर जरूर प्रभावित किया, लेकिन भारतीय पारी के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 47 गेंद में शतक पूरा किया और 50 गेंद में 107 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए.

आखिरी 5 ओवर में फेल टीम इंडिया

एक समय भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए थे और 15वां ओवर समाप्त होने तक टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन था. अगले 5 ओवरों में टीम इंडिया सिर्फ 35 रन ही बना सकी. कहां भारत एक समय 230-235 के स्कोर का सपना देख रहा था, वहां आखिरी 5 ओवरों के प्रदर्शन ने पूरा खेल बिगाड़ कर रख दिया. आखिरी 5 ओवरों में भारतीय टीम ने 6 विकेट भी गंवाए. हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन बना पाए, वहीं रिंकू सिंह भी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टी20 टीम में वापसी करने वाले अक्षर पटेल भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, जिन्होंने 7 गेंद में 7 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने सबसे कसी हुई गेंदबाजी की, जिन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया. दूसरी ओर गेराल्ड कोएट्जी ने 3 विकेट जरूर चटकाए, लेकिन 37 रन भी लुटा बैठे. पैट्रिक क्रूगर इस पारी के दौरान चर्चा का केंद्र बने, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव का विकेट तो लिया, लेकिन एक ओवर में 12 गेंद फेंकने के कारण उन्हें शर्मसार भी होना पड़ा. इन सबके अलावा केशव महाराज, नकाबा पीटर और एंडीले सिमेलाने ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने शतक ठोक कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची
पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची
टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी
टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
Coconut Storage Tips: काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
Embed widget