एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, ड्वेन प्रिटोरियस हुए बाहर, ये खिलाड़ी टीम में शामिल

ICC Men T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले साउथ अफ्रीका को ड्वेन प्रिटोरियस के रूप में बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

ICC Men T20 World Cup:  टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) करीब आ रहा है और खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप से पहले ड्वेन प्रिटोरियस के रूप में बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलते हुए चोट का सामना करना पड़ा था. इस चोट का खामियाज़ा उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होकर चुकाना पड़ा है.

इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

न्यूज़ ऐजंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मार्को जानसेन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि मार्को जानसेन एक युवा गेंदबाज़ी ऑलराउंड हैं. उन्होंने अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है.

इंडिया के खिलाफ बिखेरा था जलवा

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज़ खेली थी. इस सीरीज़ के तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन मे ड्वेन प्रिटोरियस को मौका दिया गया था. हालांकि, उस मैच में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका तो नहीं मिला था, लेकिन गेंदबाज़ी करते हुए कमाल प्रदर्शन किया था. प्रिटोरियस ने तीसरे टी20 मैच में 3.3 ओवरों में सिर्फ 26 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज को अपना शिकार बनाया था.

अब तक कैसा रहा करियर

ड्वेन प्रिटोरियस ने अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. उन्होंने अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट मैच खेलते हुए 7 विकेट अपने नाम किए हैं और बल्लेबाज़ी करते हुए 83 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने टीम के लिए कुल 27 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें कम्रश: 35-35 विकेट अपने नाम किए हैं.

ये भी पढ़ें...

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: कर्नाटक के बल्लेबाज का तूफानी शतक, 200 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को किया पस्त

Shikhar Dhawan Double XL First Look: हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते नजर आए धवन, देखें फर्स्ट लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
Video:
"तमन्ना भाटिया के अंदाज में" नजाकत भरी अदाओं से हसीना ने डांस से उड़ाया गर्दा- वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
Embed widget