एक्सप्लोरर

NED vs SA: 12 रनों पर 4 विकेट..., लेकिन फिर भी उलटफेर का शिकार होने से बची साउथ अफ्रीकी टीम, ऐसा रहा मैच का हाल

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका के सामने 104 रनों का टारगेट था. एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने खराब शुरूआत के बावजूद 18.5 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

NED vs SA Match Report: साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को हरा दिया है. इस तरह साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट की दूसरी जीत मिली है. साउथ अफ्रीका के सामने 104 रनों का टारगेट था. एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने खराब शुरूआत के बावजूद 18.5 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के हीरो डेविड मिलर रहे. डेविड मिलर ने 51 गेंदों पर 59 रन नॉटआउट बनाए. इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए.

डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स बने संकटमोचक

हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन का रूख करते रहे. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड्स बड़े उलटफेर के लिए तैयार है, लेकिन डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाल लिया. ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 गेंदों पर 33 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके. जबकि 3 साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.

लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन फिर...

साउथ अफ्रीका के टॉप-3 बल्लेबाज 3 रनों तक पवैलियन लौट चुके थे. जबकि इस टीम का चौथा बल्लेबाज 12 रनों के स्कोर पर पवैलियन लौटा. लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने धीमी लेकिन गजब की पारी खेली. जब ट्रिस्टन स्टब्स पवैलियन लौटे, उस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 77 रन था. हालांकि, इसके बाद डेविड मिलर ने लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों संग मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया.

एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने 104 रनों का लक्ष्य था. नीदरलैंड्स के लिए साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 40 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा लोगान वॉन वीक ने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए. लेकिन अधिकतर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज जल्दी पवैलियन लौट गए.

नीदरलैंड्स के लिए ओटीनेल बार्टमैन चमके

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की बात करें तो ओटीनेल बार्टमैन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. ओटीनेल बार्टमैन ने 4 ओवर में 11 रन देकर नीदरलैंड्स के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा मार्को यॉन्सेन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके. जबकि एर्निक नॉर्टजे ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया.

ये भी पढ़ें-

USA से हार के बाद लगातार हो रही बाबर आजम की फजीहत, अब पाकिस्तानी कप्तान की अंग्रेजी का उड़ रहा मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 SRH vs DC Live Score: पांच गेंद में पलट गया मैच, अब हैदराबाद की जीत लगभग पक्की; राहुल-राणा के बाद मिलर भी आउट
LIVE: पांच गेंद में पलट गया मैच, अब हैदराबाद की जीत लगभग पक्की; राहुल-राणा के बाद मिलर भी आउट
चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या
चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?
हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?
आज SRH और DC के बीच मैच, जानें हैदराबाद-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज SRH और DC के बीच मैच, जानें हैदराबाद-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Pratima Mishra: बंगाल का शासक कौन होगा इस बार ? | West Bengal Election 2026 | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: 14 लाख वैध वोटर भी फंसे?, बंगाल चुनाव में ECI का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन। | SIR
Mahadangal: मुनीर के 'अड्डे' पर शांति वार्ता-2! Trump- ईरान में होगा समझौता? | IRGC | America
Dhurandhar के Jameel Jamali ने किया था Aditya Dhar को REJECT?
Lee Cronin's The Mummy Review: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं! Jack Reynor और Natalie Grace का खौफनाक अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान के जब्त जहाज में मिला चीन का मिसाइल कैमिकल? निक्की हेली का बड़ा दावा
ईरान के जब्त जहाज में मिला चीन का मिसाइल कैमिकल? निक्की हेली का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
Drip Irrigation System Benefits: 5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
Embed widget