एक्सप्लोरर

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से रौंदा, जीत के साथ किया चैंपियंस ट्रॉफी में आगाज

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 315 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई. रियान रिकेल्टन और कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के हीरो रहे.

Afghanistan vs South Africa, Champions Trophy 2025: रियान रिकेल्टन के शतक और फिर कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज किया है. दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से करारी शिकस्त दी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 315 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 90 रनों की पारी खेली, लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. 

316 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 14 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इब्राहिम जादरान भी 17 रन बनाकर चलते बने. फिर सेदिकुल्लाह अतल 16 और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी शून्य पर आउट हो गए. 

सिर्फ 50 रनों पर ही अफगानिस्तान ने अपने चार विकेट गंवा दिए. एक तरफ रहमत शाह डटे रहे तो दूसरे छोर पर तू चल मैं आया की तर्ज पर अफगान बल्लेबाज आउट होते रहे. इस बीच अजमतुल्लाह उमरजई 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर मोहम्मद नबी भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. राशिद खान ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया. उन्होंने 13 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. 

रहमत शाह एक छोर पर चौके लगाते रहे और संयम से बैटिंग करते रहे. नूर अहम ने 9 रन बनाए फिर वह मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए. रहमत शाह के रूप में अफगानिस्तान का आखिरी विकेट गिरा. वह 92 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए. 

दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा वियान मुल्डर और लुंगी नगिदी को दो-दो सफलता मिलीं. केशव महाराज और मार्को यानसेन को भी एक-एक विकेट मिला. इससे पहले बैटिंग में रेयाल रिकल्टन ने 103, टेंबा बावुमा ने 58, रासी वान डर डुसेन ने 52 और एडन मार्करम ने भी 52 रनों की पारी खेली. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

वीडियोज

AI के दम पर आगे बढ़ेगी Tata Motors, AIEQU Mobility से बदलेगा Game | Paisa Live
Moody’s Report: FY27 में India GDP Growth 6.4% Banking Sector Strong & Resilient Outlook |Paisa Live
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
Vishwambhara Box Office: एक हिट देने के बाद अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
Odisha Child Death Due To Lice: सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Embed widget