Sourav Ganguly ICC Hall of Fame: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया. उन्होंने इसके लिए आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का शुक्रिया अदा किया. पूर्व भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बड़े सम्मान की जानकारी शेयर की. 

बता दें कि गांगुली आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारत के 10वें पुरुष क्रिकेटर बने. इसके अलावा लिस्ट में भारत की 2 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटर मिलाकर वह इस सम्मान को पाने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बने.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दादा ने लिखा, "मुझे हॉल ऑफ फेम में जगह देने के लिए आईसीसी और चेयरमैन जय शाह का शुक्रिया. यह बड़ा सम्मान है. अब तक हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए 10 भारतीयों में से एक होना. कुछ महान नामों का हिस्सा बनना अद्भुत है." इसके आगे उन्होंने बीसीसीआई को भी टैग किया. 

बर्थडे पर मिला डबल गिफ्ट 

बता दें कि गांगुली को बर्डथे पर डबल गिफ्ट मिला. पहले उन पर बनी बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट सामने आई और अब उन्हें आईसीसी ने बड़े सम्मान के नवाजा. उनकी फिल्म का नाम 'दादा द सौरव गांगुली स्टोरी' है, जो 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सौरव गांगुली का अंतर्राष्ट्रीय करियर

गांगुली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले. टेस्ट की 188 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. हाई स्कोर 239 रनों का है. वहीं फॉर्मेट 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए दादा ने 32 विकेट अपने नाम किए. 

इसके अलावा वनडे की 300 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 11363 रन निकले. इस दौरान उनका औसत 41.02 का रहा. इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए. फॉर्मेट की 171 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी