Shoaib Akhtar On Sourav Ganguly: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. वहीं, भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 फरवरी को आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बहरहाल इस मुकाबले से पहले नेटफ्लिक्स एक क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी - इंडिया बनाम पाकिस्तान' रिलीज़ करने जा रहा है. ये 7 फरवरी को प्रीमियर होगी. इस डॉक्यूमेंट्री में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के अहम और रोमांचक पलों को दिखाया गया है.

सौरव गांगुली के बयान पर शोएब अख्तर ने क्या कहा?

इस डॉक्यूमेंट्री में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 1996 के फ्रेंडशिप कप को याद कर रहे हैं, जो कनाडा में आर्क दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी. सौरव गांगुली कह रहे हैं कि फ्रेंडशिप टूर तो नाम का था, लेकिन शोएब अख्तर 150 किलोमीटर प्रति घंटा डाल रहा है, उसमें फ्रेंडशिप कहां है? इसके बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस कहां रूकने वाले थे... सौरव गांगुली के बयान पर शोएब अख्तर ने एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने गांगुली को टैग करते हुए लिखा दादा आप शानदार हो, आपके बिना भारतीय क्रिकेट अधूरा है.

बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलेगी. जबकि टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिडे़ंगी. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेंगी.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी.

ये भी पढ़ें-

SL vs AUS: गाले में दिखा उस्मान ख्वाजा का पुराना अंदाज, 19 महीने बाद टेस्ट में जड़ा शतक; ऐसा रहा पहला दिन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली, सीएम योगी के लिए कही ये बात; देखें वीडियो