चैपल पर फिर से बरसे गांगुली, कहा- अख्तर के खिलाफ मैं रन बनाता था, वो नहीं

एबीपी न्यूज़   |  23 Jul 2020 01:24 PM (IST)

2005 में ग्रेग चैपल को टीम इंडिया को कोच नियुक्त किया गया था. चैपल के कोच बनते ही गांगुली को कप्तानी गंवानी पड़ी.

चैपल पर फिर से बरसे गांगुली, कहा- अख्तर के खिलाफ मैं रन बनाता था, वो नहीं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व कोच ग्रेग चैपल के बीच का विवाद इन दिनों फिर से चर्चा में है. 2005 में ग्रेग चैपल की टीम इंडिया के कोच पर नियुक्ति में सौरव गांगुली की बड़ी भूमिका थी. लेकिन चैपल को कोच बनने के कुछ महीनों के बाद ही सौरव गांगुली को ना सिर्फ कप्तानी गंवानी पड़ी बल्कि उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. गांगुली ने कहा है कि टीम से बाहर होने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया था.

सौरव गांगुली ने कहा, 

2005 में जिंबाब्वे दौरे से वापसी के बाद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया. इसके बाद मेरा आत्मविश्वास घटने की बजाए बढ़ा, क्यों मुझे वापसी का पूरा भरोसा था. मेरे कोच नहीं मैं मैदान पर अकरम, मैकग्रा और अख्तर जैसे गेंदबाजों का सामना करता था. मैंने इनके खिलाफ 10 साल तक रन बनाए. मुझे पता था मैं फिर से रन बना सकता हूं.-

ईमेल लीक से बढ़ा था विवाद

हालांकि गांगुली ने माना कि टीम से निकाले जाने की वजह से वह निराश हुए थे. पूर्व कप्तान ने कहा, 

मैं निराश जरूर हो गया था, लेकिन आत्मविश्वास में कमी नहीं आई. पूरे घटनाक्रम के लिए अकेले चैपल भी जिम्मेदार नहीं थे, पर इसकी शुरुआत उन्होंने ही थी.-

गांगुली और चैपल के बीच विवाद की शुरुआत एक ईमेल के लीक होने से हुई थी. गांगुली ने कहा, 

मेरे खिलाफ उन्होंने बोर्ड को एक मेल किया था, जो कि लीक हुआ. बताओ क्या ऐसा होता है. अगर कोई दिक्कत थी तो चैपल कोच थे, उन्हें बात करनी चाहिए थी. मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर वापसी की और दोबारा रन बना कर दिखाए.-

बता दें कि हाल ही में गांगुली ने कहा था कि वह आज भी टीम इंडिया के लिए रन बना सकते हैं. गांगुली का दावा था कि तीन महीने की प्रैक्टिस के बाद वह टीम इंडिया के लिए दोबारा टेस्ट खेल सकते हैं. बता दें कि गांगुली ने 12 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

पठान ने कहा, टीम इंडिया को मिले स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर, युवराज बोले- आप कम नहीं थे
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.