एक्सप्लोरर

SL vs NEP: बारिश में धुला श्रीलंका बनाम नेपाल का मैच, दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

Sri Lanka vs Nepal: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 23वां मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाना था. यह मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. 

Sri Lanka vs Nepal Match Abandoned: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 23वां मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाना था. दोनों के बीच यह भिंड़त फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होनी थी, लेकिन बारिश ने सारा खेल खराब कर दिया. बारिश के चलते दोनों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बगैर टॉस के ही रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया. मैच रद्द होने से दोनों ही टीमों को नुकसान हुआ.  इस रद्द मुकाबले के बाद दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. 

ग्रुप-डी के इस रद्द मुकाबले ने अफ्रीका के लिए सबसे पहले रास्ता खोला. हालांकि अफ्रीका का सुपर-8 में क्वालीफाई करना पहले से ही तय था, क्योंकि टीम ने अब तक 3 में से तीनों मैच जीते हुए हैं. वहीं इस रद्द मैच के बाद श्रीलंका की मुश्किलें सबसे ज़्यादा बढ़ गई हैं. श्रीलंका के अब तक तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें 2 में उन्होंने हार झेली है और बाकी एक बारिश के चलते रद्द हो गया. तीन मैच के बाद श्रीलंका के पास सिर्फ 1 प्वाइंट मौजूद है. यहां से श्रीलंका का सुपर-8 के लिए के लिए क्वालीफाई करने तकरीबन नामुमकिन दिख रहा है. 

दूसरी तरफ नेपाल ने अपना पहला मुकाबला गंवाया था और टीम का दूसरा मैच बारिश में धुल गया. ऐसे में नेपाल के लिए भी मुश्किलें बढ़ गईं, लेकिन उनके पास सुपर-8 में पहुंचने के श्रीलंका से ज़्यादा चांस है. यहां से नेपाल को क्वालीफाई करने के लिए अपने अगले दोनों मैचों में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराना होगा. इसके अलावा उन्हें उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स की टीम अपने आखिरी दोनों मैच हार जाए. 

फ्लोरिडा में खेले जाने हैं और मैच

गौरतलब है कि अभी फ्लोरिडा में तीन और मैच खेले जाने हैं लेकिन अगले हफ्ते तक वहां का मौसम कुछ अच्छा नहीं दिख रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगले तीन मैचों में बारिश दखल देती है या नहीं. यहां अगला मैच 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. इसके बाद अगला मुकाबला 15 जून को भारत और कनाडा के बीच और फिर 16 जून को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच इसी मैदान पर भिड़ंत होगी. 

 

ये भी पढ़ें...

PAK vs CAN: बदतमीजी पर उतरी पाकिस्तान टीम, नस्लीय टिप्पणी पर विवाद; 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट जगत हुआ था शर्मसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget