एक्सप्लोरर

Shubman Gill Profile: शुभमन गिल के लिए धांसू रहा था पिछला सीजन, जानें गुजरात टाइटंस के नए कप्तान की पूरी IPL यात्रा

Gujarat Titans Captain: गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया है. पिछले सीजन में शुभमन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

Shubman Gill GT Captain: गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो सीजन से कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे. रिटेन लिस्ट जारी करने के पहले गुजरात ने उन्हें मुंबई को ट्रेड कर दिया था. अब हार्दिक पांड्या के गुजरात छोड़ने के बाद अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने बिना देर किए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है. शुभमन पिछले दो साल से जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं और पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने जो पारियां खेली हैं, उसी के चलते उन्हें यह कप्तानी मिली है.

धांसू रहा था पिछला सीजन
शुभमन गिल ने पिछले आईपीएल सीजन में 17 मुकाबलों में 890 रन जड़ डाले थे. उन्होंने 59.33 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत 157.80 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए थे. शुभमन ने इसी सीजन में तीन शतकें भी जड़ डाली थी. वह IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. ऑरेंज कैप इन्हीं के सिर सजी थी.

2018 में किया था आईपीएल डेब्यू
शुभमन ने साल 2018 में अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेला. वह तब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे. शुभमन ने अपने डेब्यू सीजन में ही सबको प्रभावित किया. पहले सीजन में इस युवा बल्लेबाज ने 33.83 की औसत 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. बस इसी के बाद से उन्होंने केकेआर की प्लेइंग-11 में अपनी जगह तय कर ली. साल 2021 तक वह केकेआर की ओर से ही आईपीएल खेलते रहे. आईपीएल 2022 के पहले हुए ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपनी स्कवाड का हिस्सा बनाया.

शुभमन अब तक 91 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 37.70 और स्ट्राइक रेट 134.07 रहा है. तीन शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत उनके खाते में कुल 2790 आईपीएल रन दर्ज हो चुके हैं.

टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं शुभमन
24 वर्षीय शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. साल 2019 में उन्होंने वनडे डेब्यू किया. 2020 में उन्हें टेस्ट कैप मिली और फिर साल 2023 में उन्हें पहली बार टी20 की प्लेइंग-11 में मौका मिला. तीनों ही फॉर्मेट में शुभमन का बल्ला खूब चल रहा है. वह इन तीनों फॉर्मेट में शतक जमा चुके हैं. टेस्ट और टी20 में तो उनका बल्लेबाजी औसत 30+ है लेकिन वनडे में यह खिलाड़ी 60+ की औसत से रन बना रहा है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024 Auction: KKR पर होगा सबसे ज्यादा लोड, ऑक्शन में चुननी होगी लगभग आधी टीम; जानें कितना भरा हुआ है पर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget