Shoaib Akhtar On Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी खराब अंग्रेजी के कारण लगातार आलोचकों के निशाने पर रहते हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होते रहे हैं. सोशल मीडिया पर बाबर आजम पर खूब मीम्स बनते हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम का मजाक बनाया है. दरअसल, रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने कहा कि बाबर आजम की कम्यूनिकेशन स्किल्स अच्छी नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि बाबर आजम बड़े ब्रांड नहीं हैं, क्योंकि इस खिलाड़ी की अंग्रेजी खराब है.

'कोई कैरेटक्टर नहीं है टीम में... ना कोई बात करने का तरीका'

शोएब अख्तर ने कहा कि क्रिकेट खेलना और मीडिया से बात करना दोनों अलग-अलग चीजें हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप ठीक से बोल नहीं पाते हैं तो आप ठीक से खुद को जाहिर नहीं कर पाएंगे. पाकिस्तानी कप्तान के साथ यही दिक्कत है. वह खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आप देख लें, कोई कैरेटक्टर नहीं है टीम में... ना कोई बात करने का तरीका. जब बाबर आजम बोलने आते हैं तो बड़ा अजीब सा माहौल बन जाता है.

'कितना मुश्किल है अंग्रेजी सीखना और बात करना?'

शोएब अख्तर सवालिया लहजे में कहते हैं कि कितना मुश्किल है अंग्रेजी सीखना और बात करना? क्रिकेट खेलना दूसरी बात है... लेकिन मीडिया को हैंडल करना अलहृग काम है. अगर आप ठीक से बोल नहीं पाएंगे तो आप खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि बाबर आजम पाकिस्तान में बड़े ब्रांड हो सकते थे, लेकिन वह नहीं हैं... वह पाकिस्तान में बड़े ब्रांड के तौर पर क्यों नहीं हैं? क्योंकि वह ठीक से बोल नहीं पाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Prithvi Shaw Selfie Row: पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत पर छूटने के बाद सपना गिल ने क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

BCCI Selection Committee: कौन करेगा चेतन शर्मा को रिप्लेस? टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर को लेकर आया बड़ा अपडेट