एक्सप्लोरर

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज होगा टीम का एलान, शिखर धवन को मिलेगी कमान

IND Vs SA: टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान बुधवार को होने की संभावना है.

India Vs South Africa ODI Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का एलान हो सकता है. इस सीरीज के लिए वनडे टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में रहेगी. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उपकप्तान बना सकता है. 

टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनज़र सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम इंडिया 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकती है. इसलिए टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चुने गए खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ सीरीज से बाहर रहेंगे. टीम की कोचिंग का जिम्मा वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में रहेगा. इससे पहले भी राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में लक्ष्मण टीम के मुख्य कोच की बूमिका निभा चुके हैं.

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ''रोहित शर्मा, विराट कोहली और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा बने खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. शिखर धवन के हाथों में टीम की कमान रहेगी.''

उमरान मलिक की होगी वापसी

शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आ सकते हैं. ईशान किशन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मौका मिलने की संभावना है. राहुल त्रिपाठी को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है. इसके अलावा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की टीम में वापसी होनी लगभग तय है.

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटिदार, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, कुलदीप सैन. 

इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर Joe Root ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लिया था ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget