शेल्डन कॉट्रेल ने दिवाली पर भारतीय फैंस को दिया स्पेशल मैसेज, अपनी हिंदी से सबको चौंकाया
ABP News Bureau | 27 Oct 2019 12:39 PM (IST)
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने दिवाली के मौके पर सभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी और हिंदी में मैसेज लिखकर सभी को चौंका दिया.

शेल्डन कॉट्रेल ने भारतीय फैंस को अपने ही अंदाज में शनिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दी. वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने भारतीय फैंस को हिंदी में दीवाली मैसेज लिखकर भेजा. एक फैन ने कॉट्रेल से पूछा था कि उन्हें हिंदी आती है कि नहीं. इसके तुंरत बाद कॉट्रेल ने जवाब देते हुए लिखा कि, '' सिर्फ नमस्ते और कुछ दूसरे शब्द जो मुझे स्टम्प माइक की मदद से हाल ही में पता चले. इसके बाद एक और फैन ने कॉट्रेल को जवाब दिया कि आपका नमस्ते ही हमारे लिए काफी है. इसके बाद कॉट्रेल ने जवाब देते हुए कहा कि, '' उन्होंने भारतीय लोगों संग त्रिनिदाद में काफी अच्छा वक्त बिताया है. उन्होंने दिवाली की बधाई दी और कहा कि कुछ दोस्तों की मदद से मैंने आप सभी के लिए एक खास मैसेज तैयार किया है. उन्होंने लिखा, '' आपको और आपके परिवार वालों को मेरी ओर से दीपावली की ढेर साली शुभकामनाएं.''