वॉटसन ने कहा कि बदलाव के इस युग में मैं हमेशा इस खेल को बचाने और इसे महान बनाने की कोशिश करूंगा और अक्सर मौके दूंगा. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन बने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
ABP News Bureau | 12 Nov 2019 11:46 AM (IST)
वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 खेले हैं. वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेलते रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वॉटसन को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बना दिया गया है. शेन वॉटसन को बनाए जाने का ये फैसला एसीए के एनुअल जनरल मीटिंग में लिया गया जिसका आयोजन सोमवार को किया गया था. शेन वॉटसन ने कहा कि वो इस पद के मिलने से काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि ये एक भविष्य की चीज है. उन्हें लगता है कि जिन लोगों ने पहले काम किया है उनके मुकाबले काम करना काफी मुश्किल होगा. हालांकि वो काफी उत्साहित हैं और वो इस खेल को वापस कुछ देना चाहते हैं जिसने उन्हें सबकुछ दिया. वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 खेले हैं. वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेलते रहे हैं. इस दौरान उनका क्रिकेट करियर 1995 से लेकर 2011 तक रहा है.