एक्सप्लोरर

अपने देश में चल रहा मर्डर केस, वहां इंग्लैंड में धड़ाधड़ विकेट चटका रहा ये क्रिकेटर

Shakib Al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान पर मर्डर केस चल रहा है. उनका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में भी चयन हुआ है.

Shakib Al Hasan England County Championship: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उसके बाद वो दुबई के रास्ते इंग्लैंड चले गए थे, जहां वो काउंटी चैंपियनशिप में सरे काउंटी के लिए खेल रहे हैं. शाकिब ने इस बीच अपने फर्स्ट-क्लास करियर का 106वां मैच खेला, जिसमें उन्होंने विकेटों का एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

सोमरसेट और सरे के बीच खेले गए मैच से पूर्व शाकिब अल हसन ने फर्स्ट-क्लास करियर में 342 विकेट लिए थे. इंग्लैंड में चल रहे इस मैच की पहली पारी में शाकिब ने 4 विकेट चटकाए और फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. इसी के साथ शाकिब ने अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 350 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है. उनके इस योगदान की बदौलत सोमरसेट की दूसरी पारी महज 224 रन पर सिमट गई थी.

बांग्लादेश में चल रहा है मर्डर केस

दरअसल जब शाकिब अल हसन पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रहे थे, तब उनपर रफीकुल इस्लाम नाम के व्यक्ति ने हत्या का केस दर्ज करवाया था. रफीकुल द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया कि 7 अगस्त को बांग्लादेश में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई उसके बेटे रुबेल की मौत में शाकिब अल हसन भी शामिल थे.

इस विषय पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान भी सामने आया था. बोर्ड द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में बताया गया कि शाकिब पर लगाए गए मर्डर के आरोपों का नोटिस मिला है, लेकिन फिलहाल शाकिब क्रिकेट खेलते रहेंगे. बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि जब तक शाकिब पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, उन्हें खेलने से नहीं रोका जाएगा. शाकिब अल हसन को 19 सितंबर से शुरू हो रही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में भी जगह दी गई है. ऐसे में संभव है कि वो इंग्लैंड से सीधे भारत के लिए उड़ान भरेंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: लंदन में पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं सारा तेंदुलकर, देखें वायरल वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट

वीडियोज

Parliament Winter Session: चुनाव सुधार पर चर्चा...आज संसद में संग्राम? | BJP | Congress | PM Modi
NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, PM Modi का माला पहनाकर हुआ सम्मान | Breaking | BJP | Breaking
Lucknow Breaking: घुसपैठियों को लेकर यूपी ATS सक्रिय | CM Yogi | UP Politics | ABP News
Parliament में आज Rahul Gandhi शुरू करेंगे बहस की शुरूआत, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात
Parliament में आज जानिए किन मुद्दों पर होगी बात, सरकार और विपक्ष के बीच हो सकती है जमकर बहस

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
Winter Health Tips: सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
"हवा की तरह आई मौत और..." 100 की रफ्तार से कार ने सड़क किनारे शख्स को उड़ाया- दिल दहला देगा वीडियो
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
Embed widget