एक्सप्लोरर

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश में जान का खतरा? इस वजह से शाकिब अल हसन ने लिया संन्यास, जानें इनसाइड स्टोरी

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन क्यों हुए रिटायर. जानिए आखिर क्यों लेनी पड़ी उन्हें रिटायरमेंट और वो पिछले डेढ़ महीने से बांग्लादेश क्यों नहीं लौटे हैं?

Shakib Al Hasan Retirement Reason: बांग्लादेश के दिग्गज प्लेयर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को अचानक टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है. उनका कहना था कि यदि उन्हें बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मीरपुर टेस्ट में खेलने दिया जाता है तो वह उनके टेस्ट करियर का आखिरी मैच होगा. अन्यथा भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट के बाद वो इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट से भी संन्यास का एलान किया था.

इस बीच एक चौंकाने वाला बयान यह भी सामने आता है कि शाकिब अब बांग्लादेश में नहीं रहना चाहते. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें विदेश शिफ्ट होना है और बाहर जाने के लिए भी उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए. यह बयान स्पष्ट दर्शाता है कि शाकिब अपने ही देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. एक मीडिया चैनल के अनुसार शाकिब का कहना है कि उनके लिए बांग्लादेश जाना मुश्किल नहीं है, लेकिन बांग्लादेश जाने के बाद वहां से निकल पाना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा.

यह भी बताया गया कि शाकिब अल हसन को आभास है कि उनके ही देश में उनकी जान को खतरा है. इस दिग्गज ऑलराउंडर ने यह भी बताया कि उनके दोस्तों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ है. साफ शब्दों में समझें तो शाकिब अल हसन बांग्लादेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें अपने देश लौटने दिया जाए, यहीं पर उन्हें अपने करियर का आखिरी मैच खेलने का मौका मिले और फिर देश से बाहर शिफ्ट होने के लिए भी उन्हें सुरक्षा दी जाए. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी उनके चेहरे पर डर के भाव साफ झलक रहे थे.

शाकिब अल हसन कुछ समय पहले बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार में सांसद रह चुके हैं. वो जब अपनी टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए तो पता चला कि अपने ही देश में उनके और 155 अन्य लोगों पर रूबेल नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप लग चुका है. यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल के घर को आग के हवाले कर दिया गया था. शाकिब फिलहाल चारों ओर से मुश्किल परिस्थितियों में घिरे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

आ गई ICC रैंकिंग, विराट-रोहित का तगड़ा नुकसान, यशस्वी-पंत को हुआ बंपर फायदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
NAM vs NED Highlights: नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे लीडे रहे जीत के हीरो
नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे लीडे रहे जीत के हीरो

वीडियोज

AI के दम पर आगे बढ़ेगी Tata Motors, AIEQU Mobility से बदलेगा Game | Paisa Live
Moody’s Report: FY27 में India GDP Growth 6.4% Banking Sector Strong & Resilient Outlook |Paisa Live
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
NAM vs NED Highlights: नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे लीडे रहे जीत के हीरो
नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे लीडे रहे जीत के हीरो
Vishwambhara Box Office: एक हिट देने के बाद अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
Odisha Child Death Due To Lice: सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Embed widget