एक्सप्लोरर

PAK vs WI 2nd ODI: शादाब खान से मिलने मैदान पर पहुंचा जबरा फैन, क्रिकेटर ने जीत लिया दिल

PAK vs WI: दूसरे वनडे के दौरान मैदान पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. एक फैन पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान से मिलने पिच पर पहुंच गया. मामला पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर का है.

PAK vs WI ODI Series: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मुलतान में हुए दूसरे वनडे में पाकिस्तान (Pakistan) को 120 रन से जीत हासिल हुई. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन बनाए. इसके जवाब में विंडीज टीम (West Indies) महज 155 रन पर सिमट गई. सीरीज का आखिरी मैच 12 जून को खेला जाएगा.

दूसरे वनडे के दौरान मैदान पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दरअसल एक फैन पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान (Shadab Khan,) से मिलने पिच पर पहुंच गया. मामला पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर का है, शादाब (Shadab Khan,) बैटिंग कर रहे थे तभी एक फैन उनकी ओर भागता हुआ आया. इस फैन से सबसे पहले शादाब को सैल्यूट किया, इसके बाद शादाब (Shadab Khan,) ने उसे गले लगा लिया. अपने फेवरेट खिलाड़ी से गले मिलकर फैन काफी खुश नजर आया.

 

पाक कप्तान ने चुनी बल्लेबाजी
बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सलामी बल्लेबाज फखर जमां (17) का विकेट जल्द खो देने के बाद इमाम उल हक और बाबर आजम के बीच 120 रन की मजबूत साझेदारी हुई. इमाम 72 रन बनाकर आउट हुए, वहीं बाबर ने 77 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अन्य कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका. मोहम्मद रिजवान (15), मोहम्मद हारिस (6) और मोहम्मद नवाज (3) जल्द ही पवेलियन लौट गए. हालांकि पुछल्ले बल्लेबाजों ने थोड़े-थोड़े रन जोड़कर पाकिस्तान को 275 रन तक पहुंचाया. 

155 रन पर सिमट गई विंडीज
276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट तो चार रन पर ही खो दिया था. लेकिन इसके बाद काइल मेयर्स (33) और शामर ब्रुक्स (42) ने तेजतर्रार अंदाज में 67 रन जोड़े. विंडीज की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन बनाकर मजबूती में नजर आ रही थी. यहीं पर काइल मेयर्स का विकेट गिरा और फिर एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे. इस तरह वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 155 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान के लिए नवाज ने 4 और  वसीम ने 3, शादाब खान ने 2 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिया.

ये भी पढ़ें...

PAK vs WI: बाबर आजम की शर्मनाक हरकत पर भड़के अंपायर, वेस्टइंडीज को फ्री में ही मिल गए 5 रन

Hardik Pandya ने बयां किया अपना दर्द, बोले- कोई नहीं जानता 6 महीने कैसे गुजरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का बदला नियम, पहली बार इस तरह होंगे मैच; कोच ने जताई नाराजगी
फीफा वर्ल्ड कप का बदला नियम, पहली बार इस तरह होंगे मैच; कोच ने जताई नाराजगी
Don 3 Row: 'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों, कहा- 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं'
'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget