ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की तारीफ के बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात साल के लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है. इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में लड़के की गेंदबाजी देखकर वार्न दंग रह गए.

इस वीडियो में यह बच्चा ठीक उसी तरह से गेंदबाजी करते हुए दिख रहा है जैसे कि वार्न किया करते थे. बच्चे गेंदबाजी एक्शन लगभग शेन वार्न की तरह ही मिलती जुलती है.

वार्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह लाजवाब है. युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की. ’’

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वार्नर ने इस पर ट्वीट की. इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है.

वार्नर की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में चल रही बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फाक्स क्रिकेट के लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई.

फाक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है.