एक्सप्लोरर

20 छक्के और 13 चौके... IPL 2025 से पहले समीर रिजवी ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक

Sameer Rizvi Double Hundred: समीर रिजवी ने कमाल करते हुए 97 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. इस दोहरे शतक को पूरा करने के लिए समीर ने 20 छक्के और 13 चौके लगाए.

Sameer Rizvi Double Hundred With 20 Sixes And 13 Fours: आईपीएल 2025 से पहले समीर रिजवी ने तूफानी दोहरा शतक जड़ दिया. आईपीएल के पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले समीर रिजवी ने यह कमाल अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया. टू्र्नामेंट में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे समीर ने 97 गेंदों में 20 छक्के और 13 चौकों की मदद से 201* रन ठोक डाले. उन्होंने नंबर चार पर बैटिंग करते हुए यह कमाल किया. 

समीर का यह प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत है. दिल्ली ने समीर को आईपीएल 2025 के लिए 95 लाख रुपये की कीमत में खरीदा. इससे पहले पिछले सीजन यानी 2024 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये की प्राइस में खरीदा था. 

सबसे तेज दोहरे शतक का बनाया रिकॉर्ड 

समीर रिजवी का दोहरा शतक अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी का सबसे तेज दोहरा शतक हो गया. समीर ने 97 गेंदो में दोहरा शतक पूरा किया. 

टीम ने बनाया विशाल स्कोर 

समीर रिवजी के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत टीम ने विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया. त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले पहले बैटिंग करते हुए उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 405/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान समीर रिजवी के अलावा आदर्श सिंह और शौर्य सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़े. आदर्श ने 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि शौर्य ने 38 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन स्कोर किए. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 50 ओवर में 253/9 रन ही बना सकी. टीम के लिए आनंद भौमिक ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 68 रन स्कोर किए. हालांकि उनकी पारी टीम को जीत की लाइन नहीं पार करा सकी. मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 152 रनों से जीत दर्ज की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के लिए कुणाल त्यागी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा वंश चौधरी और विजय कुमार को 2-2 व शुभमन मिश्रा और प्रशांत वीर को 1-1 सफलता मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

भारत से हार के बाद शुरू हुआ पाकिस्तान का 'डाउनफॉल', बाबर आजम के साथी ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget