एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की इस महिला ने रचा इहितास, पहली ICC अंपायर बनने का हासिल किया 'खिताब'

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए रविवार का दिन काफी ऐतिहासिक रहा. इस दिन पाकिस्तान को पहली महिला आईसीसी अंपायर मिली.

Saleema Imtiaz: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा ऐतिहासिक पल देखने को मिला. सलीमा इम्तियाज (Saleema Imtiaz) आईसीसी विकास अंपायर्स के अंतरराष्ट्रीय पैनल में नामांकित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गईं. रविवार (15 सितंबर) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ इस बात की जानकारी साझा की गई. 

इम्तियाज की इस उपलब्धि का मतलब है कि वह अब महिलाओं के द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी महिला इवेंट में अंपायरिंग करने के लिए योग्य हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सलीमा इम्तियाज बात करती हुई नजर आईं. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ मेरे लिए एक जीत नहीं है, यह पाकिस्तान की हर महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है. मुझे उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को मोटिवेट करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का ख्वाब देखती हैं."

उन्होंने आगे कहा, "यह पल क्रिकेट में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव और उस विकास को बढ़ावा देने के लिए पीसीबी के कमिटमेंट को दिखाता है."

बता दें कि इम्तियाज ने 2008 में पीसीबी के महिला अंपायर पैनल ज्वाइन किया था. उन्होंने पिछले करीब तीन सालों में एशियाई क्रिकेट काउंसिल के कई टूर्नामेंट में अंपायरिंग की है.

सलीमा इम्तियाज ने कहा, "मेरा खुद का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना था. मुझे एशियाई क्रिकेट काउंसिल में मौके मिले, लेकिन हाईएस्ट लेवल पर काम करना हमेशा आखिरी गोल रहा."

बेटी खेलती है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 

गौरतलब है कि सलीमा इम्तियाज की बेटी कायनात इम्तियाज पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलती है. कायनात ने अब तक कुल 40 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं, जिसमें 19 महिला वनडे और 21 महिला टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. पेशे से तेज गेंदबाज कायनात ने वनडे की 16 पारियों में 10 विकेट चटका लिए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 12 पारियों में कायनात ने 8 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Ishan Kishan: ईशान किशन की टीम इंडिया में होगी वापसी? इस 'शर्त' पर मौका मिलने की है उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget