Father's Day: सचिन तेंदुलकर पिता को याद करते हुए भावुक हुए, कहा- इस बात को कभी नहीं भूल सकता
एबीपी न्यूज़, एजेंसी | 21 Jun 2020 04:31 PM (IST)
सचिन तेंदुलकर जब 1999 में टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेल रहे थे उस वक्त उनके पिता का निधन हो गया था.
महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर शुभकामनाएं दीं. मास्टर ब्लास्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि वह अपने पिता रमेश तेंदलुकर की एक अच्छा इंसान बनने की सलाह को हमेशा याद रखेंगे. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने अपने बच्चों अर्जुन और सारा के साथ योगा डे सेलिब्रेट करने की तस्वीरों को भी शेयर किया है. तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "मैं हमेशा आपकी वो सलाह याद रखूंगा जो थी, 'पहले एक अच्छे इंसान बनो.' सभी चीजों के लिए शुक्रिया. हैप्पी फादर्स डे." बता दें कि सचिन तेंदुलकर अक्सर अपने पिता को याद करते वक्त भावुक हो जाते हैं. सचिन तेंदुलकर जब टीम इंडिया के लिए 1999 का वर्ल्ड कप खेल रहे थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने पिता की फोटो के साथ लिखा, "मेरे पहले हीरो, मेरी पहली प्ररेणा- मेरे पिता. फादर्स डे." भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने लिखा, "आपने जो कुछ भी मेरे लिए किया, मैं इसके लिए कभी आपको पूरी तरह शुक्रिया नहीं कह सकती. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा. हैप्पी फादर्स डे. आप हमेशा से मेरी पहली प्ररेणा रहेंगे." लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा, "विश्व के सर्वश्रेष्ठ पापा. हैप्पी फादर्स डे." सचिन तेंदुलकर की विदाई पर गेल के साथ रोने लगा था वेस्टइंडीज का यह स्टार खिलाड़ी