एक्सप्लोरर

RSA vs USA: क्विंटन डी कॉक की दमदार फिफ्टी, Saurabh Netravalkar भी चमके; अमेरिका के सामने 195 का लक्ष्य

RSA vs USA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए हैं. क्विंटन डी कॉक ने फिफ्टी लगाई, वहीं सौरभ नेत्रावलकर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए हैं.

RSA vs USA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 194 रन बना लिए हैं. पहले क्विंटन डी कॉक ने गेंदबाजों की खूब कुटाई की, फिर हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली. डी कॉक ने 40 गेंद में 74 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के भी लगाए. वहीं क्लासेन ने 18 गेंद में 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा कप्तान एडन मारक्रम अर्धशतक लगाने से चूक गए, जिन्होंने 32 गेंद में 46 रन बनाए. डेथ ओवरों में क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स की 50 रन की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को 190 के पार पहुंचाया. USA के लिए सौरभ नेत्रावलकर और हरमीत सिंह ने दो-दो अहम विकेट चटकाए.

दक्षिण अफीकी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सौरभ नेत्रावलकर ने अपने दूसरे ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को 11 रन के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद कप्तान एडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक की 110 रन की साझेदारी से USA बैकफुट पर चला गया. पावरप्ले ओवरों के भीतर दक्षिण अफ्रीका ने 64 रन बना लिए थे. क्विंटन डी कॉक और मारक्रम ने मिलकर गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 10 ओवरों में टीम का स्कोर 101 पर पहुंचा दिया था. इस बीच डी कॉक ने 25 गेंद में फिफ्टी पूरी की. डी कॉक और मारक्रम ने 12वें ओवर में कुल 17 रन बटोरे, लेकिन अगले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को डबल झटका लगा. हरमीत सिंह ने पहले डी कॉक को 74 के स्कोर पर पवेलियन भेजा और उससे अगली ही गेंद पर डेविड मिलर को गोल्डन डक का शिकार बनाया. इस बीच यूएसए के स्टार गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने एडन मारक्रम को 46 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. 15 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 141 रन था और अगले 3 ओवरों में 32 रन आए. एक समय पर लग रहा था जैसे दक्षिण अफ्रीका 200 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन 19वें ओवर में सौरभ नेत्रावलकर ने केवल 6 रन दिए. 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी 194 के स्कोर पर समाप्त हुई.

फिर चमके सौरभ नेत्रावलकर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय मूल के USA प्लेयर सौरभ नेत्रावलकर ने खूब चर्चा बटोरी है. ये वही गेंदबाज है, जिसने भारत के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजी के 2 सबसे मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट चटकाया था. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए हैं. अब वर्ल्ड कप में उनके 4 मैचों में 6 विकेट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:

INDW VS SAW: भारत की महिलाओं ने लहराया परचम, 4 रन से दर्ज की रोमांचक जीत; दक्षिण अफ्रीका पर सीरीज में 2-0 की बढ़त

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कप्तान हरमनप्रीत का करारा जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे
पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कप्तान हरमनप्रीत का करारा जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे
वनडे क्रिकेट इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास
वनडे क्रिकेट इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 7 बल्लेबाज, सचिन 4000 के पार, देखें विराट का नंबर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 7 बल्लेबाज, सचिन 4000 के पार, देखें विराट का नंबर
पहले वनडे में रनआउट पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा
पहले वनडे में रनआउट पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के प्रतिबंधों को भारत ने दिखाया ठेंगा! रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, सिर्फ मई में 6.7 अरब डॉलर का आयात
अमेरिका के प्रतिबंधों को भारत ने दिखाया ठेंगा! रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, सिर्फ मई में 6.7 अरब डॉलर का आयात
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिंदे से संपर्क की खबरों के बीच उद्धव गुट के सांसदों की मातोश्री में बैठक
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिंदे से संपर्क की खबरों के बीच उद्धव गुट के सांसदों की बैठक
क्या है G7, फ्रांस के बाद अब कौन करेगा अध्यक्षता? ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेंगे PM मोदी
क्या है G7, फ्रांस के बाद अब कौन करेगा अध्यक्षता? ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेंगे PM मोदी
Video: 'लगान' के इवेंट में पति जय मेहता को पोज देने के लिए गाइड करती दिखीं जूही चावला, वीडियो हुआ वायरल
'लगान' के इवेंट में पति जय मेहता को पोज देने के लिए गाइड करती दिखीं जूही चावला, वीडियो हुआ वायरल
Jubin Nautiyal Birthday: 'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'
Airplane Mode Vs DND: DND या Airplane मोड.. फोन की बैटरी किसमें जल्दी चार्ज होती है? जानें जरूरी बात
DND या Airplane मोड.. फोन की बैटरी किसमें जल्दी चार्ज होती है? जानें जरूरी बात
Grow Cherry Tomatoes At Home: अपने किचन गार्डन में ऐसे लगाएं चेरी टोमैटो, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे लगाएं चेरी टोमैटो, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
Embed widget