एक्सप्लोरर

IND vs SL: रोहित शर्मा ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, टीम कॉम्बिनेशन पर भी रखी अपनी बात

Asia Cup 2022: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया अपने दोनों मैच हार गई है. वह फाइनल की दौड़ से भी लगभग बाहर हो गई है.

Rohit Sharma on India Defeat: एशिया कप (Asia Cup) में बुधवार को हुए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका (Sri Lanka) के हाथों 6 विकेट से शिकस्त मिली. इसी के साथ टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई है. ऐसे में इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बेहद हताश नजर आए. उन्होंने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि अब वह यह अच्छे तरीके से समझ चुके हैं कि टीम कॉम्बिनेशन को लेकर क्या कुछ करना है.

रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने 10-15 रन कम बनाए. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को यह सीखने की जरूरत है कि उन्हें क्या करने की जरूरत है और किस परिस्थिति में किस तरह का शॉट सिलेक्शन किया जाना चाहिए. हमारी टीम लंबे समय से अच्छा कर रही थी. इस तरह की हार हमें बेहतर बनने के लिए सीखने में मदद करेगी.'

रोहित शर्मा ने इस दौरान अपने स्पिनर्स को भी सराहा. उन्होंने कहा, 'जिस तरह की शुरुआत श्रीलंका ने की थी, उसके बाद गेंदबाजों ने अच्छी मेहनत की. स्पिनर्स आए और बेहद आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी की.' रोहित ने तेज गेंदबाज अर्शदीप की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'आखिरी ओवर में जिस तरह से अर्शदीप ने गेंदबाजी की उसके लिए हमें उन्हें श्रेय देना चाहिए.

टीम कॉम्बिनेशन पर रोहित ने कही खास बात
रोहित ने कहा, 'आवेश ठीक नहीं हो पाए थे. वह अभी भी थोड़े बीमार हैं. जब हम यहां आ रहे थे तो हम अपनी टीम में चार तेज गेंदबाज को शामिल करने की सोच रहे थे लेकिन फिर आखिरी में तीन गेंदबाजों के साथ ही जाने का फैसला किया. क्योंकि हार्दिक चौथे गेंदबाज का काम कर जाते हैं. लेकिन अब हमें अपने सारे विकल्प देखने होंगे. हम हम बहुत अच्छे तरह से समझ चुके हैं कि हमें अपने टीम कॉम्बिनेशन के साथ क्या करना है.'

श्रीलंकाई ओपनर्स ने छीन लिया मैच
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 72 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 34 रन बनाए लेकिन इन दोनों के अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया. जवाब में श्रीलंकाई ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर काफी हद तक भारत से मैच छीन लिया. दोनों ओपनर्स अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हुए. आखिरी में भानुका राजपक्षा और दसुन शनाका ने 64 रन की नाबाद साझेदारी कर श्रीलंका को इस अहम मुकाबले में जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें...

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ दी मैच का सम्मान अपने नाम करने वाले 5 क्रिकेटर्स कौन? टॉप पर ये भारतीय खिलाड़ी
वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ दी मैच का सम्मान अपने नाम करने वाले 5 क्रिकेटर्स कौन? टॉप पर ये भारतीय खिलाड़ी
भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग, BCCI ने दी मंजूरी; जानिए कब और कहां होगा ये मैच
भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग, BCCI ने दी मंजूरी; जानिए कब और कहां होगा ये मैच
WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो
WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
'आनंद मोहन को इलाज की जरूरत', निशांत को स्वास्थ्य विभाग दिए जाने पर JDU की दो टूक
'आनंद मोहन को इलाज की जरूरत', निशांत को स्वास्थ्य विभाग दिए जाने पर JDU की दो टूक
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
Embed widget