भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इसमें श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. रोहित टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 कैच लेने पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वे विश्व के खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं.

भारत ने टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. लखनऊ के बाद दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इसमें श्रीलंका के खिलाड़ी टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरे. इस दौरान रोहित ने विकेटकीपर बैट्समैन दिनेश चंडीमल का कैच पकड़ा और इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 कैच लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 मैचों में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर के नाम दर्ज है. मिलर ने 95 मैचों में 69 कैच लपके हैं. जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं. गप्टिल ने 112 मैचों में 64 कैच लिए हैं. इसके बाद रोहित, पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 124 मैचों में 50 कैच पूरे किए. 

बता दें कि भारत ने लखनऊ में खेले गए टी20 मैच में श्रीलंका को 62 रनों से हराया था. इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अगर वह धर्मशाला में दूसरा टी20 मैच जीत जाती है तो उसके पास अजेय बढ़त होगी.

यह भी पढ़ें : भारत के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम, देखें तस्वीरें

जसप्रीत बुमराह ने बताया रोहित शर्मा की वजह से उन्हें करियर में कैसे मिला फायदा, पोंटिंग को लेकर कही यह बात