एक्सप्लोरर

Watch: रिंकू-अय्यर और ब्रावो का गजब का डांस, कभी नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; वीडियो हो रहा वायरल

कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. इस दौरान रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और ड्वेन ब्रावो ने डांस कर जीत का जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rinku Singh, Venkatesh Iyer And Dwayne Bravo Danced After Victory Against SRH: आईपीएल 2025 में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. जहां केकेआर ने हैदराबाद को आसानी से 80 रनों से हरा दिया. केकेआर ने हैदराबाद को 201 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन हैदराबाद की पूरी टीम 16.4 ओवर में 120 रनों पर ऑलआउट हो गई. केकेआर की इस जीत के बाद उनके खिलाड़ी रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और मेंटर ड्वेन ब्रावो ने जीत का जश्न डांस कर मनाया.

केकेआर की यह इस सीजन में दूसरी जीत है. केकेआर ने अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं. चार अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है. उनका अगला मुकाबला 8 अप्रैल को है. जहां उनका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से ईडन गार्डन्स में होगा.

रिंकू-अय्यर और ब्रावो ने किया जबरदस्त डांस

 हैदराबाद पर एकतरफा जीत हासिल करने के बाद केकेआर के खिलाड़ियों ने अलग अंदाज में जश्न मनाया. केकेआर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें रिंकू, अय्यर और ब्रावो इस समय ट्रेंडिंग पर चल रहे ‘वर्तमान’ गाने पर डांस कर रहे थे. तीनों के डांस का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. तीनों ही इस गाने का ट्रेंडिंग स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही सभी ने ब्रावो के चैंपियन डांस का स्टेप भी किया.

केकेआर के लिए रिंकू-अय्यर ने खेली जबरदस्त पारी

अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में ही 60 रनों की पारी खेली. वहीं रिंकू ने नाबाद 17 गेंदों में 32 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. अय्यर ने 60 रनों की पारी में 7 चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं रिंकू ने 32 रन की पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा. रिंकू-अय्यर की साझेदारी की बदौलत केकेआर ने हैदराबाद के खिलाफ 201 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 120 रनों पर ही ढेर कर दिया. जिस वजह से केकेआर यह मैच 80 रनों से जीत गई.

यह भी पढ़ें-  CSK VS DC IPL 2025: एमएस धोनी फिर बनेंगे चेन्नई के कप्तान? दिल्ली के खिलाफ संभालेंगे कमान? कोच ने दिया संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget