RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज

IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया है. आरसीबी ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 28 Mar 2026 11:08 PM

बैकग्राउंड

विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले...More

RCB vs SRH Full Match Highlights: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए थे. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. इस तरह आरसीबी ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया. ईशान किशन कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच हार गए.