IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Advertisement

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 15 Apr 2026 10:53 PM

बैकग्राउंड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले खेलने...More

IPL 2026 RCB vs LSG Full Highlights: 29 गेंद पहले 5 विकेट से जीती बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 146 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 29 गेंद पहले 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. एम चिन्नास्वामी में यानी घर पर आरसीबी ने पहली बार लखनऊ को हराया है. आरसीबी के लिए गेंदबाजी में रसिख डार सलाम (4 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) ने कहर ढाया तो बल्लेबाजी में विराट कोहली (34 गेंद में 49 रन), जितेश शर्मा (9 गेंद में 23 रन) और रजत पाटीदार (13 गेंद में 27 रन) हिट रहे. अंत में टिम डेविड (8 गेंद 14 रन) और रोमारियो शेफर्ड (8 गेंद 14 रन) नाबाद लौटे.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.