एक्सप्लोरर

रविचंद्रन अश्विन ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, सचिन-सहवाग-गेल नहीं; इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी

Ashwin IPL XI: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL की ऑल टाइम इलेवन चुनी है. अश्विन ने इस टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को नहीं चुना है.

Ravi Ashwin IPL All Time XI: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की बेस्ट इलेवन चुनी है. अश्विन ने इस टीम में क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, डेविड वॉर्नर और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को शामिल नहीं किया है. 

अश्विन ने अपनी टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी जगह नहीं दी है. वहीं इस टीम में केएल राहुल भी नहीं हैं. अश्विन ने दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन को भी नहीं चुना है. वहीं भारतीय स्पिनर की ऑल टाइम इलेवन में गौतम गंभीर भी नहीं हैं. 

अश्विन ने आईपीएल की अपनी ऑल टाइम इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान चुना है. वहीं इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर चुना गया है. टीम में भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के रूप में तीन तेज गेंदबाज हैं. 

अश्विन ने अपनी टीम में छह बल्लेबाज, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. स्पिनर में राशिद खान और सुनील नरेन हैं. वहीं बल्लेबाजी विभाग में रोहित-विराट के अलावा सुरैश रैना और सूर्यकुमार यादव जैसे पावर हिटर भी हैं. साथ ही मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स भी अश्विन की ऑल टाइम इलेवन का हिस्सा हैं. 

अश्विन की टीम को देखें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीन नंबर पर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना और चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं. इसके बाद एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी पांच और छह नंबर के लिए हैं. इसका मतलब है कि दोनों को मैच फिनिशर की भूमिका में रखा गया है. इसके बाद सुनील नरेन और राशिद खान के रूप में दो स्पिनर हैं. यह दोनों स्टार निचले क्रम में बैटिंग भी कर सकते हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के रूप में तीन खतरनाक तेज गेंदबाज भी हैं.

रविचंद्रन अश्विन की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन- रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
Bangladesh Election Results 2026 Live: बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात ने कैसे जीत लीं इतनी सीटें? तारिक रहमान के करीबी ने शेख हसीना को बताया वजह
Live: बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात ने कैसे जीत लीं इतनी सीटें? तारिक रहमान के करीबी ने शेख हसीना को बताया वजह
Zero Sugar Drinks: भारत में बढ़ा 'शुगर-फ्री' ड्रिंक्स का क्रेज, क्या वाकई सुरक्षित हैं कोक-पेप्सी के ये ड्रिंक्स?
भारत में बढ़ा 'शुगर-फ्री' ड्रिंक्स का क्रेज, क्या वाकई सुरक्षित हैं कोक-पेप्सी के ये ड्रिंक्स?
दिल्ली में किस गलती पर कितने रुपये का कटता है चालान? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
दिल्ली में किस गलती पर कितने रुपये का कटता है चालान? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Embed widget