एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राहुल-जायसवाल ओपनिंग, गिल नंबर-4 और कुलदीप-नितीश बाहर; रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग XI

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू होगा. अब भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी की है.

Ravi Shastri Predicts India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 6 जून से लगातार इंग्लैंड में अभ्यास करके अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है. अब पहला टेस्ट शुरू होने से पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री का बयान सामने आया है. उन्होंने पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन प्रिडिक्शन की है. उन्होंने अपनी टीम में नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव को स्थान नहीं दिया है.

ICC के एक शो पर चर्चा करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग करनी चाहिए. उन्होंने केएल राहुल की तारीफ की और उस तथ्य का भी जिक्र किया कि राहुल ने 2021 के इंग्लैंड टूर पर लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाया था. तीसरे स्थान के लिए रवि शास्त्री ने साई सुदर्शन को मौका देने की बात कही, जिन्होंने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.

शुभमन गिल को चौथा स्थान

विराट कोहली की टेस्ट रिटायरमेंट के कारण टेस्ट टीम में चौथा बल्लेबाजी क्रम खाली हो गया है. रवि शास्त्री ने कप्तान गिल को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी. गिल ने अभी तक टेस्ट में सिर्फ ओपनिंग और नंबर-3 पर हाथ आजमाए हैं, जहां उनके आंकड़े बहुत खास नहीं रहे हैं. शास्त्री के मुताबिक मिडिल ऑर्डर में पांचवें स्थान पर करुण नायर को मौका मिलना चाहिए, जिन्हें काउंटी क्रिकेट में भी अच्छा खासा अनुभव है. वहीं ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग के साथ-साथ छठे क्रम पर बैटिंग करनी चाहिए.

गेंदबाजी अटैक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा को 7वां क्रम दिया, जो इंग्लैंड की सरजमीं पर 503 रन बना चुके हैं लेकिन 9 मैचों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 विकेट ले पाए हैं. उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को बाहर रखते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होने का भार शार्दुल ठाकुर को देने की बात कही. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर नितीश 12-14 ओवर गेंदबाजी कर पाते हैं, तो बल्लेबाजी के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में स्थान मिल सकता है.

रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2 मेन तेज गेंदबाजों के तौर पर टीम में रखा है. वहीं तीसरे मुख्य तेज गेंदबाज के लिए उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को चुनने की बात कही.

रवि शास्त्री अनुसार टीम इंडिया की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें:

'लंदनवासी' विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों को दी दावत, भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले क्यों किया ऐसा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव
ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
IPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios: CSK की हार से PBKS की बल्ले-बल्ले, देखें अंक तालिका और समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
CSK की हार से पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले, देखें अंक तालिका और समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
लखनऊ ने दिया CSK को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल मार्श शतक से चूके, पूरन भी चमके; LSG की 7 विकेट से जीत
लखनऊ ने दिया CSK को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल मार्श शतक से चूके, पूरन भी चमके

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
NEET पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान, जानें आज का मौसम
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ती गर्मी करेगी परेशान, बरतें सावधानी
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Vicky Kaushal Birthday: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ऐप्स इंस्टॉल करते समय कभी न दें ये परमिशन, कंट्रोल से बाहर हो जाएगा फोन
ऐप्स इंस्टॉल करते समय कभी न दें ये परमिशन, कंट्रोल से बाहर हो जाएगा फोन
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget