रिकी भुई (नाबाद 151) की शानदार पारी ने संकट में दिख रही आंध्र प्रदेश को बाहर निकालते हुए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में पंजाब के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है. आंध्र प्रदेश ने तीसरे दिन शनिवार का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 328 रनों के साथ किया. वह हालांकि पंजाब के पहली पारी के स्कोर 414 रनों से 86 रन पीछे है.

आंध्र प्रदेश ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की थी. लग रहा था कि पंजाब के विशाल स्कोर के सामने टीम जल्दी सिमट जाएगी, लेकिन भुई और श्रीकर भरत (76) ने उसे बचा लिया. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी की. भरत के जाने के बाद बोडाप्पा सुमंथ ने 54 रनों का योगदान दिया और भरत के साथ मिलकर टीम का स्कोर 322 तक पहुंचाया. यहां सुमंथ आउट हो गए.

दिन का खेल खत्म होने तक कर्ण शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं. भुई ने अभी तक अपनी पारी में 291 रन बनाए हैं और 13 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए हैं.

बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेशनादौन में इसी ग्रुप के एक और मैच में बंगाल ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को दबाव में डाल दिया है. हिमाचल ने अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 302 रनों के साथ किया है. वह अभी भी बंगाल के पहली पारी के स्कोर 380 रनों से 78 रन पीछे है.

दिन का खेल खत्म होने तक ऋषि धवन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 124 रनों के साथ करने वाली हिमाचल प्रदेश का दिन का पहला झटका अंकुश बैंस (80) के रूप में लगा. वह अपने खाते में सिर्फ एक रन ही जोड़ पाए. प्रदिप्ता प्रामनिक ने हिमाचल के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए.

हिमाचाल के लिए सुमित वर्मा ने 46, एकांत सेन ने 43 रन बनाए.

हैदराबाद बनाम केरलतिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में बारिश के कारण सिर्फ 20 ओवरों का खेल ही संभव हो सका. दूसरे दिन एक ओवर में एक रन के साथ दिन का अंत करने वाली हैदराबाद दूसरे दिन 21 ओवरों में 30 रनों पर एक विकेट खोकर पवेलियन लौटी. तन्मय अग्रवाल 24 और रोहित रायडू एक रन बनाकर नाबाद हैं.

तमिलनाडु बनाम मध्यप्रदेशग्रुप-बी में तमिलनाडु के डिंडिगुल में खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन का खेल कारणवश संभव नहीं हो सका. मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 393 रन बनाए हैं जबकि मेजबान तमिलनाडु दो दिन के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सकी.