एक्सप्लोरर

Pritivh Shaw ने आलोचकों के मुंह पर मारा शतक का 'तमाचा', महाराष्ट्र के लिए डेब्यू मैच में खेली दमदार पारी

Prithvi Shaw Century Buchi Babu Tournament: पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए डेब्यू मैच में तगड़ा प्रभाव छोड़ा है. उन्होंने बूची बाबू टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में शतक लगा दिया है.

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए डेब्यू मैच में तगड़ा प्रभाव छोड़ा है. उन्होंने बूची बाबू टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में शतक लगा दिया है. मंगलवार, 19 अगस्त को चेन्नई में खेले गए मैच में शॉ ने 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनके इस शतक ने महाराष्ट्र की टीम को मुसीबत से उबारा क्योंकि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद महज 16 रनों के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे. इस कठिन परिस्थिति में पृथ्वी शॉ ने एक छोर संभाले रखा और दमदार शतक जड़ा.

पृथ्वी शॉ को पिछले साल खराब फिटनेस के कारण मुंबई टीम ने ड्रॉप कर दिया था. ड्रॉप होने के बाद उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मांग की थी, जिसे स्वीकार भी कर लिया था. खासतौर पर खराब फिटनेस और बढ़ते मोटापे के कारण पृथ्वी शॉ की जमकर आलोचना की गई, लेकिन उन्होंने शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

महाराष्ट्र ने एक समय सिर्फ 86 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसलिए पृथ्वी शॉ के शतक का प्रभाव दोगुना रहा, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को चार विकेट गिरने के बाद संकट की स्थिति से उबारा. शॉ ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया और मैदान में चारों ओर रन बनाए.

सचिन दास, सिद्धेश वीर, ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने जल्दी आउट हो गए थे. जहां अन्य बल्लेबाजों के लिए 20 के स्कोर तक भी पहुंच पाना मुश्किल हो रहा था, वहां पृथ्वी शॉ ने गेंदबाजों का डटकर सामना किया.

पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए कोई क्रिकेट मैच खेला था. उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए, जिनमें एक शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं. इसके अलावा 6 वनडे मैचों में उनके नाम 189 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

SA vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कगिसो रबाडा, जानिए क्या है वजह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

वीडियोज

Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget