एक्सप्लोरर

PSL 2023: एलिमिनेटर मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के हाथ से फिसली जीत, बाबर आजम की टीम ने ऐसे पलटा मैच

Peshawar Zalmi vs Islamabad United: पाकिस्तान सुपर लीग के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 12 रन से रोमांचक शिकस्त दी.

PSL 2023 Eliminator Match: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बीती रात (16 मार्च) पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी की टीमें यहां आमने-सामने थी. इस मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड को रोमांचक शिकस्त दी. इसी के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं, पेशावर की टीम अब दूसरे एलिमिनेटर मैच में लाहौर कलंदर्स से टकराएगी.

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पेशावर जाल्मी ने तेज तर्रार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 28 गेंद पर 60 रन जोड़ डाले. यहां सईम अयूब (23) मोहम्मद वसीम पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान बाबर ने हसीबुल्लाह खान के साथ पारी को थोड़ा आगे बढ़ाया. हसीबु्ल्लाह (15) को शादाब खान ने आउट किया. हालांकि बाबर एक छोर पर टिके हुए थे. जब पेशावर की टीम का स्कोर 13 ओवर में 137 रन पहुंचा, तब बाबर (64) पवेलियन लौटे, उन्हें भी शादाब ने ही आउट किया.

बाबर आजम के आउट होने के बाद पेशावर की रन गति धीमी पड़ी और बैक टू बैक विकेट भी गिरने लगे. नतीजा यह हुआ कि एक समय 200 के पार जाती नजर आ रही यह टीम 8 विकेट खोकर महज 183 रन बना पाई.

आसान जीत की ओर बढ़ रही थी इस्लामाबाद यूनाइटेड
184 रन के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद ने अपना पहला विकेट 13 रन के कुल योग पर ही गंवा दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (10) जल्द पवेलियन लौट गए. इसके बाद एलेक्स हेल्स और सोहैब मकसूद के बीच 115 रन की साझेदारी ने इस्लामाबाद के लिए जीत की राह लगभग आसान कर दी थी. इस्लामाबाद को 6 ओवर में केवल 56 रन चाहिये थे और उसके हाथ में 9 विकेट बाकी थे. यहां सोहैब मकसूद (60) आउट हुए और फिर विकटों की झड़ी लग गई. 

26 रन के अंदर गंवा दिए 5 विकेट
मकसूद के आउट होने के साथ ही 27 गेंद के अंदर इस्लामाबाद ने महज 26 रन जोड़ते हुए 5 विकेट गंवा दिए. यहीं पर इस टीम के हाथ से जीत फिसल गई. आखिरी दो ओवरों में शादाब खान ने जरूर 12 गेंद पर 26 रन जड़े लेकन यह नाकाफी रहे और इस्लामाबाद को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. पेशावर की ओर से आमिर जमाल और सलमान इर्शाद को दो-दो विकेट मिले, वहीं ओमरजई को एक विकेट हासिल हुआ.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: मैच जिताने के मामले में 5वें सबसे सफल कप्तान हैं डेविड वॉर्नर, दमदार रिकॉर्ड से बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget