कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निवर्तमान प्रमुख शहरयार खान ने आईसीसी चेयरमैन शंशाक मनोहर को अगले महीने लाहौर आने के लिये आमंत्रित किया है. शहरयार खान ने पुष्टि किया किया कि उन्होंने पिछले महीने लंदन में आईसीसी बैठकों के दौरान मनोहर से बात की और उन्हें आमंत्रित किया.

 

शहरयार खान ने कहा, 'मनोहर ने कहा कि वह आमंत्रण पर गौर करेंगे और आने की कोशिश करेंगे. लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है.' शहरयार खान के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मनोहर को लाहौर में उनके लिये होने वाले अधिकारिक रूप से विदाई समारोह में शिरकत करने के लिये आमंत्रित किया.

 

पीसीबी इस महीने के अंत में संचालन परिषद की बैठक में नये अध्यक्ष को चुनने के लिये तैयार है. लेकिन खान अगस्त के मध्य तक अपना तीन साल पूरा कर लेंगे.