IPL 2026 PBKS vs SRH: 220 बनाकर भी हारी हैदराबाद, पंजाब का तूफानी रन चेज; अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन के तूफानी अर्धशतक

IPL 2026 Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब किंग्स ने सात गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 11 Apr 2026 07:26 PM

बैकग्राउंड

पंजाब किंग्स ने बेहद आसानी से 220 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब...More

PBKS vs SRH Full Highlights: 7 गेंद पहले पंजाब ने चेज किए 220 रन

पंजाब किंग्स ने बेहद आसानी से 220 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब किंग्स ने सात गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 20 गेंद में 57 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंद में 51 रन बनाए. अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद में नाबाद 69 रनों की पारी खेली. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए पावरप्ले में यानी शुरुआती 6 ओवर में 105 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.