एक्सप्लोरर

Navdeep Singh: इससे अच्छा तो तू सुसाइड कर ले... गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह की दिल दहला देने वाली कहानी

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक के मेंस जैवलिन थ्रो F41 कैटेगरी में नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन इस एथलीट का सफर बेहद मुश्किलों से भरा रहा है.

Navdeep Singh Story: पेरिस पैरालंपिक में भारत के नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने मेंस जैवलिन थ्रो F41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के बाद नवदीप सिंह ने खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन इस एथलीट का सफर आसान नहीं रहा. नवदीप सिंह को अपनी स्थिति (बौनेपन) के लिए ताना मारा जाता था. लेकिन अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने जमकर तारीफ की. बहरहाल, जब नवदीप सिंह से उनके प्रदर्शन के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिल दहला देने वाली कहानी बयां की.

'इससे अच्छा तो तू आत्महत्या कर ले, ये क्या जीवन है तेरा...'

नवदीप सिंह ने खुलासा किया कि उनकी हालत के कारण उन्हें आत्महत्या करने के लिए कहा गया था क्योंकि लोगों को लगता था कि वह जिंदगी में कुछ कर पाने में नाकाम हैं. इस इंटरव्यू में नवदीप सिंह से पूछा गया कि आपको क्या लगता है, आपकी प्रेरणा का स्त्रोत क्या है? इसके जवाब में नवदीप सिंह ने कहा कि जब लोग बोलते थे कि तू कुछ नहीं कर सकता. इससे अच्छा तो तू आत्महत्या कर ले, ये क्या जीवन है तेरा... दरअसल, नवदीप सिंह ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान अपने मुश्किल सफर को याद किया.

'हर जगह पिता का साथ मिला, लेकिन मुझे अफसोस है कि...'

इसके अलावा नवदीप सिंह ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उनके पिता हर कदम पर साथ खड़े रहे और चुनौतियों के बावजूद उन्हें जीवन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. नवदीप सिंह कहते हैं कि पिता ने ही शुरूआत करवाई थी, हर जगह पिता का साथ मिला, लेकिन मुझे अफसोस है कि जो अपने बेटे को इतिहास बनाते देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए. बताते चलें कि पेरिस पैरालंपिक में नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने फाइनल में 47.32 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025 को लेकर आए 3 बड़े अपडेट, जानें कब रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी सभी 10 टीमें

पाकिस्तान की इस महिला ने रचा इहितास, पहली ICC अंपायर बनने का हासिल किया 'खिताब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta, दरबार साहिब जाकर टेका माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
Swiss Bank Interest: स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
Video: पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
Embed widget