Haris Rauf: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुश्किल में पाकिस्तान, हारिस रऊफ हुए बाहर; रिप्सेलमेंट का हुआ एलान
Haris Rauf Injury: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले चोटिल हो गए. हारिस की चोट पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकती है.

Haris Rauf Injury Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ा झटका लगा. पाक टीम इन दिनों घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा वनडे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 12 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा. इस मैच से रऊफ पूरी तरह बाहर हो चुके हैं.
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह पक्की करेगी. वहीं इस मुकाबले से बाहर हारिस रऊफ को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उम्मीद जताई कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह फिट हो जाएंगे.
हारिस को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में मांसपेशियों में मोच की समस्या हुई थी. मुकाबले में हारिस ने 6.2 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 23 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किया था.
हारिस रऊफ का रिप्लसमेंट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में रऊफ के रिप्लेसमेंट के बारे में भी बताया गया. रिलीज में लिखा, "बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिफ जावेद को वनडे ट्राई सीरीज में हारिस रऊफ के रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार के मैच के दौरान निचली छाती की दीवार में मांसपेशियों में मोच आने के बाद हारिस को आराम करने की सलाह दी गई है."
आगे लिखा गया, "रिप्लेसमेंट सिर्फ वनडे ट्राई सीरीज के लिए है, क्योंकि उम्मीद है कि हारिस चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह से फिट होकर उपलब्ध होंगे."
Update on Pakistan side for tri-series
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) February 11, 2025
Details here ➡️ https://t.co/xsdFJcMKeB#3Nations1Trophy
हारिस रऊफ का वनडे करियर
बता दें कि हारिस रऊफ ने अब तक अपने करियर में 46 वनडे खेल लिए हैं. इन मैचों की 46 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 25.73 की औसत से 25.73 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 5/18 का रहा है. गौरतलब है कि हारिस ने अक्टूबर, 2020 में वनडे डेब्यू किया था.
ये भी पढ़ें...
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















