एक्सप्लोरर

Video: जनवरी में की शादी, फरवरी में निकाली बारात! पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब के निकाह का वीडियो वायरल

Shadab Khan Nikah: पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान ने पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी से शादी कर ली है. उनकी शादी की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Pakistani Cricketer Shadab Khan Marriage Video: आजकल क्रिकेट जगत में शादी का माहौल चल रहा है. भारत-पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स शादी कर रहे हैं. भारत में केएल राहुल और अक्षर पटेल ने हाल ही में शादी की है, तो वहीं बॉर्डर पार पाकिस्तान के भी कई क्रिकेटर्स ने अपना जीवन साथी चुन लिया है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भी आजकल शादी का सीजन काफी जोर-शोर से चल रहा है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहीद अफरीदी की बेटी से कुछ दिन पहले ही निकाह किया है. वहीं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान ने जनवरी में ही अपने टीम के पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी से निकाह किया और इसकी जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन अब उनकी शादी की कुछ वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

शादाब की शादी का वीडियो हुआ वायरल

शादाब ने 23 जनवरी को एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "मेरा निकाह हो गया है और अब मैं अपने मेंटोर सकलैन मुश्ताक के परिवार का हिस्सा हूं." इसके अलावा शादाब ने अपने ट्वीट के जरिए साफ तौर पर लिखा था कि, "वो अपनी पर्सनल लाइफ को क्रिकेट के हाईलाइट्स से दूर रखना चाहते हैं, इसलिए उनकी पत्नी को भी इससे दूर रहने दिया जाए."

शादाब ने जब अपने निकाह की जानकारी दी थी, तब उनके शादी की कोई वीडियो सामने नहीं आई थी. हालांकि, 9 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर शादाब के शादी में हुई कुछ रस्मों की वीडियो को आज का बताकर पोस्ट किया गया है. 

इन वीडियो में हल्दी की रस्म होते हुए दिखाई दे रही है, जिसे हसन अली की पत्नी सामिया आरजू पूरा कर रही हैं. इसके अलावा शादाब मेहंदी की रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो में शादाब अपनी बारात लेकर अपने ससुर सकलैन के घर पहुंच रहे हैं, जहां उनके ससुर उनका जोरदार स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. शादाब खान के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget