PAK vs USA: यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता

Pakistan vs USA: यूएसए की टीम इस बार उलटफेर नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने 32 रनों से मैच जीत लिया और 2024 टी20 विश्व कप की हार का बदला ले लिया.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 10 Feb 2026 10:32 PM

बैकग्राउंड

2026 टी वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और अमेरिका यानी यूएसए के बीच मैच है. दुनियाभर में इस मैच की चर्चा है, क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप में यूएसए ने...More

PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराया

यूएसए इस बार उलटफेर नहीं कर पाया. पाकिस्तान ने पिछले टी20 विश्व कप की हार का बदला ले लिया. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 190 रन बनाए थे. जवाब में यूएसए की टीम 158 रन ही बना पाई. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है. पाकिस्तान के लिए बैटिंग में साहिबजादा फरहान ने 73, बाबर आजम ने 46 और शादाब खान ने 30 रनों की पारी खेली. फिर गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने 3 विकेट झटके और शादाब खान ने 2 विकेट लिए.