एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने डेड टेस्ट मैच में डाली जान, 26 रनों पर बांग्लादेश के 6 विकेट गिराए और फिर...

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया था, लेकिन तीसरे दिन पाक गेंदबाजों ने कमाल कर दिया.

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया था. इसके बाद दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए. तब ऐसा लग रहा था कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ ही होगा, लेकिन तीसरे दिन पाक गेंदबाजों ने इस बेजान टेस्ट मैच में जान डाल दी. 

खुर्रम शहजाद ने बरपाया कहर 

तीसरे दिन पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने कहर बरपाया. शहजाद ने चार विकेट झटके. उन्होंने शादमान इस्लाम 10, जाकिर हसन 01, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 04 और शाकिब अल हसन 02 को आउट किया. वहीं दो विकेट मीर हमजा ने भी लिए. हमजा ने मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम को आउट किया. इस तरह बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन से 6 विकेट पर 26 रन हो गया. अब ऐसा लगने लगा था कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को जल्द समेट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

26 रन पर गिरे 6 विकेट और फिर... 

बांग्लादेश के सिर्फ 26 रनों पर 6 विकेट गिर गए. पाकिस्तानी गेंदबाज आग उगल रहे थे. फिर मेहंदी हसन मेराज और लिटन दास ने मोर्चा संभाला. खबर लिखे जाने तक दोनों सातवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर चुके हैं. लिटन दास 55 गेंद में छह चौकों की मदद से 35 रन पर हैं. वहीं मेहंदी हसन मेराज 67 गेंद में 8 चौकों की मदद से 42 रन पर हैं. बांग्लादेश का स्कोर अब 6 विकेट पर 107 रन हो गया है. यानी ये दोनों पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं. 

पाकिस्तान की पारी का हाल

पाकिस्तान की पारी की बात करें तो अब्दुल्लाह शफीक एक बार फिर फ्लॉप रहे. वह शून्य पर आउट हुए. इसके बाद कप्तान शान मसूद और सैम अयूब ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. मसूद 57 और अयूब 58 रन बनाकर आउट हुए, और फिर विकेटों की झड़ी लग गई. हालांकि, सात नंबर पर आए आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मेराज ने पंजा खोला. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बैटिंग; प्लेइंग इलेवन उड़ा देगी होश
LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बैटिंग; प्लेइंग इलेवन उड़ा देगी होश
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
आज RCB और DC के बीच मैच, जानें बेंगलुरु-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज RCB और DC के बीच मैच, जानें बेंगलुरु-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
शाहरुख खान ने किया सलमान खान को रिप्लेस, इस फिल्म में आलिया संग बनाएंगे जोड़ी
शाहरुख खान ने किया सलमान खान को रिप्लेस, इस फिल्म में आलिया संग बनाएंगे जोड़ी
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
Paracetamol Pregnancy Risks: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
Embed widget