एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने उड़ाए पाकिस्तान के होश, पहले टेस्ट में हर प्लान को किया फेल; जीत के बेहद करीब

PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने कमाल कर दिया. पाकिस्तान के 448 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बना डाले. अब वे पांचवें दिन जीत भी दर्ज कर सकते हैं.

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है. हाल यह है कि पाकिस्तान के गेंदबाज टेस्ट मैच के बीच ही पिच पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी पाकिस्तान ने 448 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बना डाले. अब पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट को जीत भी सकती है. 

बांग्लादेश ने ली 117 रनों की बढ़त 

बांग्लादेश ने पहली पारी में 117 रनों की बढ़त लेकर पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है. बांग्लादेश के लिए पहले मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने करिश्माई साझेदारी की और फिर रहीम ने मेहंदी हसन मेराज के साथ मिलकर पाकिस्तान टीम को खूब रुलाया. 218 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद रहीम और दास स्कोर को 332 रनों तक ले गए. फिर रहीम और मेराज ने 196 रनों की साझेदारी कर डाली. 

दोहरे शतक से चूके रहीम 

रहीम ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए. रहीम ने 341 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की बदौलत 191 रनों की पारी खेली. वहीं मेहंदी हसन मेराज ने 179 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 77 रन बनाए. इससे पहले लिटन दास ने 56 रनों की पारी खेली. ओपनर शादमान इस्लाम ने भी 93 रनों का योगदान दिया. वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट झटके. इसके अलावा नसीम शाह को तीन सफलता मिलीं. एक विकेट सैम अयूब ने निकाला. 

पाकिस्तान ने गंवाया एक विकेट 

दूसरी पारी में पाकिस्तान ने एक विकेट भी गंवा दिया है. पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले सैम अयूब दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब पांचवें दिन बांग्लादेश को जीत की उम्मीद है. स्पिन ऑलराउंडर मेहंदी हसन मेराज ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी टीम की जीत का दावा किया. वैसे, पाकिस्तान अभी 94 रन पीछे है. इस टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के हर प्लान को फेल कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार
पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड
Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget